BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 08:19 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

बिहार में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, एसएम त्यागराजन बने पटना के नए जिलाधिकारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 6:25 PM IST
बिहार में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, एसएम त्यागराजन बने पटना के नए जिलाधिकारी
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में शनिवार को बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें अधिकांश जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर गया के जिलाधिकारी एसएम त्यागराजन को पटना का जिलाधिकारी बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को अगले आदेश तक सारण प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है, जबकि समेकित बाल विकास सेवा के निदेशक कौशल किशोर को दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडल का आयुक्त, मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त, कम्फेड पटना के निदेशक राजकुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त, योजना और विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त, राज्य परिवहन आयुक्त, पटना नवीन कुमार को खगड़िया का डीएम तथा सुपौल के डीएम कौशल कुमार को दरभंगा का डीएम बनाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार को नालंदा का डीएम, मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा को मुंगेर, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार को पश्चिमी चंपारण, पशुपालन विभाग के निदेशक नवदीप शुक्ल को बांका का डीएम बनाया गया है।

इसी तरह पंचायती राज के निदेशक आनंद शर्मा को मधुबनी का डीएम, संसदीय कार्य विभाग के अपर सचिव नवीन को जमुई का डीएम, अर्थ और सांख्यिकी योजना एवं विकास विभाग के निदेशक विद्यानंद सिंह को बक्सर का डीएम, बंदोबस्त पदाधिकारी, मुंगेर सुनील कुमार को कैमूर का डीएम, जल संसाधन विभाग के अपर सचिव पवन कुमार को गोपालगंज का डीएम बनाया गया है।

इसके अलावा नालंदा के डीएम शशांक शुभांकर को गया का डीएम, स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश को सीवान का डीएम, कैमूर के डीएम सावन कुमार को सुपौल का डीएम, नगर विकास और आवास विभाग के अपर सचिव वर्षा सिंह को वैशाली का डीएम, बांका के डीएम अंशुल कुमार को पूर्णिया का डीएम तथा मधुबनी के उप विकास आयुक्त दीपक कुमार को सहरसा डीएम का दायित्व दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *