BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:58 PM
  • 42.33°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

बिहार में कानून का राज बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरिफ मोहम्मद खान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 10:25 PM IST
बिहार में कानून का राज बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरिफ मोहम्मद खान
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ध्वजारोहण किया और लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और इसे बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बिहार सरकार के सुशासन के साथ न्याय और विकास के संकल्प की बात कही। राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।

राज्यपाल ने कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इसको लेकर पुलिस बल की संख्या में वृद्धि की गई है तथा पुलिस थानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी सेवा डायल की सुविधा शुरू की गई है। अब तक 20 लाख से अधिक लोग आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में सांप्रदायिक एवं सामाजिक सुधार का माहौल कायम है और सांप्रदायिक तनाव की कोई घटना सामने आने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा 2006 से ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा रही है, अब तक 8000 से ज्यादा कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि 2016 से मंदिरों की चहारदीवारी का भी निर्माण हो रहा है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी कोने से राजधानी पटना पहुंचने के लिए छह घंटे के समय के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है, अब पांच घंटे में पटना पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर पुल और सड़कों का निर्माण किया गया है। रोजगार और नौकरी की चर्चा करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर बहाली हुई, जिसके कारण शिक्षक-छात्र अनुपात राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, जिसमें से नौ लाख नौकरी दी जा चुकी है।

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व राज्यपाल ने मैदान में परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *