BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 05:07 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

बिहार में महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में ऐतिहासिक कार्य हुए : तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 8:43 PM IST
बिहार में महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में ऐतिहासिक कार्य हुए : तेजस्वी यादव
Read Time:3 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

बिहारशरीफ। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को कार्यकर्ता दर्शन संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा पहुंचे। यहां उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं महागठबंधन की 17 महीने की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जब बिहार में उनकी सरकार थी, तब ऐतिहासिक कार्य प्रदेश में हुए।

नालंदा जिले में कार्यकर्ता दर्शन संवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अब उम्रदराज हो चुके हैं और राज्य को सही तरीके से नहीं चला पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में विकास ठप हो चुका है, गरीबी, पलायन और महंगाई चरम पर है। स्मार्ट मीटर और जमीन सर्वेक्षण से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोई कार्य करने की इच्छाशक्ति नहीं बची है।

उन्होंने सरकार की तुलना पुरानी हो चुकी गाड़ियों से करते हुए कहा कि सरकार 15 साल पुरानी गाड़ियों को चलाने की भी इजाजत नहीं देती। उन्होंने पेपर लीक के मसले पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब हमारी सरकार थी, तब किस परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, लेकिन उसके बाद जितनी भी परीक्षाएं हुई, सभी के पेपर लीक होते रहे।

70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने और पुनर्परीक्षा लेने की मांग को तेजस्वी यादव ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों के समर्थन में हमने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विभिन्न प्रकार की पेंशन योजना की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपए कर दी जाएगी, जबकि 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्य समस्याओं को कैसे दूर किया जाए, इसकी जानकारी लेने के लिए ही वे घूम-घूमकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं और इसके बाद बताया जाएगा कि वे किस तरीके से बिहार को उन्नत प्रदेश बनाएंगे। कथित तौर पर अपराध की घटनाओं में वृद्धि को लेकर भी उन्होंने कहा कि बिहार कराह रहा है। लूटपाट, अपहरण, हत्या, बैंक डकैती, गैंगरेप और रेप जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *