BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 08:11 AM
  • 12.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

बिहार में ‘लालू राज’ कभी नहीं आने वाला, जनता सचेत है : गिरिराज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 फ़रवरी 2025, 11:47 PM IST
बिहार में ‘लालू राज’ कभी नहीं आने वाला, जनता सचेत है : गिरिराज सिंह
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव के 2025 में महागठबंधन की सरकार बनने के दावे को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में अब कभी ‘लालू राज’ नहीं आने वाला है, जनता सचेत है।

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव के सरकार बनाने के दावे पर कहा, “अपने मन से पुआ पकाने से तेजस्वी यादव को कौन रोकेगा। अपने मन से सरकार बनाना हो तो बना लें। सरकार बनाएगी जनता और जनता को मालूम है कि राज्य में बिहार में फिर से ‘लालू राज’ नहीं आने वाला है। जनता सचेत है।”

बिहार भाजपा के गुटों में बंटे होने को नकारते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में सिर्फ एक ही गुट है, वह है भारतीय जनता पार्टी। भाजपा एक है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “जिसको जो लग रहा है, वह बोल रहे हैं, जैसी जिसकी भावना है, वैसे बोल रहे हैं। सनातन को गाली देना उचित नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि विपक्षी दलों के नेताओं के महाकुंभ के विरोध में दिए जा रहे बयान को लेकर बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को पटना के शिव-पार्वती, हनुमान मंदिर में ऐसे नेताओं की सद्बुद्धि की कामना के साथ बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ किया गया था। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन, यज्ञ कर महाकुंभ के विरोध में बयान देने वाले राजद अध्यक्ष लालू यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को सद्बुद्धि देने की कामना की थी।

वक्ताओं ने कहा कि लालू यादव, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के महाकुंभ को लेकर दिए गए बयान लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। महाकुंभ पर सवाल उठाकर ये लोग क्या जाहिर करना चाहते हैं। सही अर्थों में तुष्टिकरण की राजनीति में उनकी बुद्धि खराब हो गई है। इसलिए वे इस तरह की बातें कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *