BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 11:39 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

बुलंदशहर: पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जनवरी 2025, 10:00 PM IST
बुलंदशहर: पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया
Read Time:2 Minute, 26 Second

बीएनटी न्यूज़

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

आरोपी को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ सम्राट के रूप में हुई है।

सीओ शिव ठाकुर ने मीडिया को बताया कि कल देर शाम सलेमपुर थाने की पुलिस खैरपुर बंबा पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर आ रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। व्यक्ति रूका नहीं और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से काई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

सीओ ने आगे बताया कि आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज उर्फ सम्राट बताया है। आरोपी थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव पचदेवरा का निवासी है। नीरज के खिलाफ सलेमपुर थाने में विभिन्न अपराध के कई मामले दर्ज हैं। वह वांछित चल रहा था। आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

उल्लेखनीय है कि नीरज के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के पूर्व में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी के पास से एक बाइक, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *