BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 10:23 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

भाजपा सरकार का बजट राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और देशहित का कम : मायावती

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 3:48 PM IST
भाजपा सरकार का बजट राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और देशहित का कम : मायावती
Read Time:2 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस बजट को लेकर बसपा मुखिया मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का भी बजट, कांग्रेस की ही तरह, राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और जन एवं देशहित का कम लगता है।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि देश में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी की जबरदस्त मार के साथ ही सड़क, पानी, शिक्षा, सुख-शांति आदि की जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण लगभग 140 करोड़ की बड़ी जनसंख्या वाले भारत में लोगों का जीवन काफी त्रस्त है, जिसका केंद्रीय बजट के माध्यम से भी निवारण होना जरूरी है।

उन्होंने आगे लिखा कि वर्तमान भाजपा सरकार का भी बजट, कांग्रेस की ही तरह, राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और जन एवं देशहित का कम लगता है। अगर ऐसा नहीं है तो इस सरकार में भी लोगों का जीवन लगातार तंग, बदहाल और दुखी क्यों? ‘विकसित भारत’ का सपना बहुजनों के हित का भी होना जरूरी है।

ज्ञात हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम ऐलान किए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बजट विकास की रफ्तार बढ़ाने, समग्र विकास करने, निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने, घरेलू संवेदनाओं को मजबूत करने और मध्यम वर्ग के खर्च करने की क्षमता को बढ़ाने की कोशिशों का हिस्सा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *