BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 11:57 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  2. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  3. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  4. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  5. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  6. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’
  7. राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना
  8. कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार एबीवीपी ने रामनवमी पर की पूजा
  9. पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’
  10. रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
  11. भाजपा स्थापना दिवस पर 98 साल की शकुंतला आर्य से मिले जेपी नड्डा, पोती बोली- देखकर अच्छा लगा, पार्टी देती है बुजुर्गों को सम्मान
  12. ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहीं, भाजपा करेगी डट कर मुकाबला: अग्निमित्रा पॉल
  13. तमिलनाडु: पीएम मोदी ने ‘पंबन रेल ब्रिज’ का किया उद्घाटन
  14. रामलला के ‘सूर्य तिलक’ को सीएम योगी ने बताया ‘सनातन राष्ट्र’ के हृदय का ‘अमर दीप’
  15. भुवनेश्वर: भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाषा विवाद पर शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता आनंद दुबे बोले- ‘मार से नहीं प्यार से सिखाएंगे मराठी’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 12:43 PM IST
भाषा विवाद पर शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता आनंद दुबे बोले- ‘मार से नहीं प्यार से सिखाएंगे मराठी’
Read Time:3 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर ‘भाषा’ को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता द्वारा लगातार गैर-मराठी लोगों को पीटे जाने के मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एमएनएस के कार्यकर्ताओं से कोई उम्मीद करना बेकार है। इसलिए शिवसेना (यूबीटी) लोगों को मराठी सिखाएगी।

शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “हाल के दिनों में आपने देखा होगा कि खबरें आ रही हैं कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता गैर-मराठी भाषी लोगों पर हमला कर रहे हैं। वे उन्हें अपमानित कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें मराठी नहीं आती है। कुछ लोग ऐसे होंगे, जो रोजगार की तलाश में यहां आए होंगे और इसका मतलब यह नहीं है कि वे मराठी का सम्मान नहीं कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे कैसे सीखेंगे? उन्हें कौन सिखाएगा? तभी हमारे दिमाग में एक विचार आया कि हम उन्हें सिखाएंगे। इसके लिए बकायदा एक ट्यूटर हायर किया जाएगा, जो लोगों को मराठी भाषा सिखाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र में लोगों को मराठी सिखाने के लिए हमारी ओर से एक नारा भी दिया गया है। एमएनएस वाले लोगों को बेइज्जत करेंगे और मारेंगे, लेकिन हम उन्हें मराठी भाषा प्यार से सिखाएंगे। यही फर्क है, उनके और हमारे संस्कार में। इस अभियान के तहत हम लोगों के बीच में जाएंगे और उन्हें मराठी सीखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।”

आनंद दुबे ने मराठी सिखाने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा, “गैर-मराठी भाषी लोगों को मराठी सिखाने के निर्णय को वोटबैंक की राजनीति से न देखें। हमें उस समय बहुत दुख होता है जब किसी गरीब को भाषा के नाम पर मारा जाता है। इसलिए हमने उनके लिए मराठी सिखाने का फैसला किया। मैं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से भी कहूंगा कि वह लोगों को मारने के बजाय उन्हें मराठी सिखाने पर ध्यान दें।”

उन्होंने भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पर साठगांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “भाजपा पहले तो पिटाई करवाती है और फिर उनके जख्मों पर मरहम लगाकर वोट ले लेती है। यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकारें हैं और अगर यहां गैर-मराठी मार खाता है तो यह भाजपा का ही दुर्भाग्य है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *