BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:50 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

भोपाल में पीएम मोदी को सुनने के लिए सिंदूरी कलर की साड़ियों में पहुंची महिलाएं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 3:50 PM IST
भोपाल में पीएम मोदी को सुनने के लिए सिंदूरी कलर की साड़ियों में पहुंची महिलाएं
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। भोपाल में पीएम मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं सिंदूरी कलर की साड़ियां पहनकर पहुंची हैं। महिलाओं का कहना है कि वह अपनी ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर पीएम मोदी का आभार जताना चाहती हैं।

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वह महिलाओं को सशक्त बनाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रमुख बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी को सुनने के लिए सिंदूरी कलर की साड़ियों में पहुंची महिलाओं ने पीएम मोदी के प्रति अपनी उत्सुकता जाहिर की।

एक महिला ने बताया कि पीएम मोदी के आगमन को लेकर हम लोग काफी उत्साहित हैं। हम सुबह छह बजे ही उठ गए और पीएम को सुनने के लिए घर से निकल गए।

एक अन्य महिला ने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए हम लोग तैयार हैं। पीएम मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। यह ऑपरेशन महिलाओं की सुरक्षा का सैन्य अभियान था। पाकिस्तान को हमने मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे सैनिकों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है।

ज्योति ने कहा कि पीएम मोदी के काम से हम काफी प्रभावित हैं। उनकी योजनाओं से महिलाओं को स्वरोजगार मिला है। मेरे साथ आई सभी महिलाएं पीएम मोदी के कार्यों से काफी प्रभावित हैं। देश में इससे पहले कोई ऐसा पीएम नहीं हुआ, जिसने देश की महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया हो।

शोभा ने बताया कि बहुत खुशी हो रही है कि पीएम मोदी भोपाल आ रहे हैं। आज हम सभी लोग उन्हें सुनने के लिए आ रहे हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश के इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और 300 रुपए का विशेष सिक्का जारी करेंगे, जिसमें उनकी तस्वीर होगी। वह आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में उनके योगदान के सम्मान में एक प्रतिष्ठित महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *