BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 03:43 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  2. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  3. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  4. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा
  5. राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना का किया अपमान : संबित पात्रा
  6. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  7. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  8. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  9. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  10. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  12. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  13. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  14. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  15. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

मऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ेगी सुभासपा : ओमप्रकाश राजभर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 10:52 PM IST
मऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ेगी सुभासपा : ओमप्रकाश राजभर
Read Time:3 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मऊ विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस सीट पर उपचुनाव होंगे तो हमारी पार्टी जरूर चुनाव लड़ेगी।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “कोर्ट जो भी फैसला देगा और चुनाव आयोग जो भी फैसला करेगा। अगर चुनाव आयोग वहां चुनाव कराता है तो भारतीय समाज पार्टी चुनाव जरूर लड़ेगी। वहां सीट खाली हुई है, नियमसंगत भारतीय समाज पार्टी की सीट है और हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी।”

ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राजभर महाराजा सुहेलदेव के इतिहास को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने कभी स्वीकार नहीं किया। एनडीए सरकार ऐसे महान व्यक्तित्वों के योगदान और विरासत को लोगों के सामने लाने का काम कर रही है। इसी प्रयास के तहत याद किया जाता है कि 10 जून 1034 को महाराजा सुहेलदेव ने बहराइच के नानपारा मैदान में पथला नदी के तट पर सैय्यद सालार मसूद गाजी को हराकर उसकी हत्या की थी। इसलिए 10 जून को बहराइच में विजय दिवस के रूप में भव्य मेले के साथ मनाया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सपा और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने विशेष राजनीति के कारण सुहेलदेव राजभर के इतिहास को मिटाने का प्रयास नहीं किया? क्यों कांग्रेस ने उनके बारे में किताबों में नहीं बताया? क्यों समाजवादी पार्टी ने सैय्यद सालार मसूद गाजी का मेला लगाया और सुहेलदेव को भुला दिया? मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर सुहेलदेव के देश के लिए किए गए कामों को क्यों भुला दिया गया। जनता सुहेलदेव महाराज के गौरवशाली इतिहास से परिचित हो, इसके लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने हर कोशिश की है। हम केवल इतिहास को याद नहीं कर रहे हैं बल्कि उसे लिख भी रहे हैं। आज देश का बच्चा-बच्चा महाराजा सुहेलदेव के राज से परिचित हो रहा है।”

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने बहराइच में सुहेलदेव महाराज की प्रतिमा की स्थापना की। जो देश के लिए लड़े, उन्हें सपा और कांग्रेस ने छिपा दिया था। आज देश में सुहेलदेव महाराज और अहिल्याबाई होल्कर की चर्चा हो रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *