BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 05:36 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  2. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  3. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  4. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  5. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  6. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  7. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  8. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  9. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  10. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  11. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  12. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  13. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  15. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

मध्यम वर्ग ने भाजपा को वोट नहीं दिया, उनको खुश करने के लिए लाया गया बजट : संजय राउत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 फ़रवरी 2025, 10:09 PM IST
मध्यम वर्ग ने भाजपा को वोट नहीं दिया, उनको खुश करने के लिए लाया गया बजट : संजय राउत
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

ठाणे। बजट 2025-26 को लेकर शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा सरकार की आलोचना की है। उन्होंने रविवार को कहा कि बजट में ऐसा कुछ नहीं है जिसे लेकर लोग खुशी मनाएं, लेकिन “भाजपा के अंधभक्त” अब उछल-कूद कर रहे हैं।

संजय राउत ने कहा, “हर किसी ने अपने-अपने तरीके से बजट का विश्लेषण किया है। यह बजट केवल मध्यम वर्ग को खुश करने के लिए बनाया गया है। हाल के चुनावों में मध्यम वर्ग ने भाजपा को वोट नहीं दिया। वहीं, ईवीएम के जरिए मध्यम वर्ग की ताकत को खत्म कर दिया गया। इस बजट के जरिए मध्यम वर्ग को खुश करने की कोशिश की गई है।”

उन्होंने कहा, “असल में, इस बजट के कागजी आंकड़ों से जनता को क्या मिलेगा? यह जानने के लिए थोड़ा समय देना होगा। अब सिर्फ अर्थशास्त्रियों की व्याख्याएं सुननी हैं और उनका विश्लेषण पढ़ना है। महाराष्ट्र जैसे राज्यों को बिहार की तुलना में क्या मिला? हर बजट मोदी सरकार द्वारा राज्यों और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। बिहार में आगामी चुनाव हैं, इसलिए बिहार पर अधिक ध्यान दिया गया है। जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां कुछ खास नहीं दिया गया। वहीं, बीजेपी के अंधभक्त ताली बजा रहे हैं।”

बजट में महाराष्ट्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को बजट की समझ ही नहीं है। बजट को समझने में कम से कम 72 घंटे का समय लगता है, यह हमारा अनुभव है। संसद में बजट को केवल आंकड़ों और घोषणाओं के आधार पर नहीं चलाया जाता। इसे समझने के लिए भी समय चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शनिवार को संसद में आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट में मध्यम वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *