BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 05:43 AM
  • 35.52°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  2. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  3. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  4. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  5. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया किनारा
  7. दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है, अमेरिका को लेकर जयशंकर का बयान
  8. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  9. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  10. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  11. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे
  12. ‘पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद, पीओके पर होगी’, श्रीनगर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  13. जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर
  14. ‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील
  15. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’

मध्य प्रदेशः लाड़ली बहना योजना के दो साल पूरे, सवा करोड़ बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मई 2025, 12:13 AM IST
मध्य प्रदेशः लाड़ली बहना योजना के दो साल पूरे, सवा करोड़ बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर
Read Time:4 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के गरीब, किसानों (अन्नदाता), युवाओं और नारी कल्याण के लिए संकल्पित है। भगवान श्रीराम की संस्कृति को मानते हुए सरकार अपने सभी वचन (संकल्प) पूर्ण कर रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दो साल पूरे हो गए हैं।

गुरुवार को प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को योजना की 24वीं किश्त जारी की गई है। हर महीने बहनों को 1250 रुपए राशि भेजकर हर माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारे देश में नारियों के सम्मान की परंपरा अनादि काल से है। हमने जो वादा बहनों से किया था, उसे लगातार निभा रहे हैं। हम भगवान श्रीराम की संस्कृति को मानने वाले हैं, जो वचन देते हैं, उसे प्राण देकर भी निभाते हैं। लाड़ली बहना को सम्मान देकर पूरा प्रदेश गौरवान्वित होता है। प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 28 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वार बहनों के लिए सदैव खुले हैं। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के खातों में पैसे पहुंचते हैं, तो घर में लक्ष्मी बनी रहती है। भारत में पारिवारिक संस्कृति ऐसी है कि एक मां अपने हिस्से का भोजन बेटे को कराकर खुश होती है। भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां भारत भूमि की पूजा मां के रूप में की जाती है। मुख्यमंत्री यादव ने गुरुवार को सीधी में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरण के साथ विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन समारोह को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551 करोड़ 89 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56 लाख 83 हजार हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। साथ ही 26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 30 करोड़ 83 लाख रुपए राशि का ट्रांसफर किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट का बटन दबाकर सीधी जिले में 112 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा-सीधी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक माह बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना, किफायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने के लिए सहायता राशि अंतरित कर रही है। इसके साथ ही, किसानों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का भी लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश की बहनों के साथ-साथ किसान भाइयों के बैंक खातों में भी पैसे भेजे जा रहे हैं। प्रदेश के समग्र विकास के लिए इस वित्तीय वर्ष में 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है।

राज्य सरकार ने प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2047 तक 22 लाख 50 हजार रुपए करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि किसानों से हमने 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा है। वर्ष 2003 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11200 रुपए थी, जो आज 1 लाख 52 हजार रुपए हो गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *