BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 04:09 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

मध्य प्रदेश : इंदौर-धार में लोकायुक्त की दबिश में कर्मचारी निकाला करोड़पति

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2024, 4:16 PM IST
मध्य प्रदेश : इंदौर-धार में लोकायुक्त की दबिश में कर्मचारी निकाला करोड़पति
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

इंदौर/धार। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की कार्रवाईयों का दौर जारी है। सोमवार को धार जिले के आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था के सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के पांच ठिकानों पर दी गई दबिश में लगभग छह करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। कार्रवाई अभी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, धार जिले के पीथमपुर में आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने आकलन कराया और पुष्टि होने पर सोमवार को दबिश दी गई। लोकायुक्त इंदौर के दलों ने पांच टीमें बनाईं और पांच स्थानों पर दबिश दी। इस दबिश में पांच करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

लोकायुक्त की टीमों ने इंदौर के अलंकार पैलेस स्थित उनके आवास और धार सहित पांच स्थानों पर दबिश दी। मंडलोई के अलावा उसके भाई और भांजे के मकानों पर भी छापेमारी की गई। लोकायुक्त के डीएसपी आर.डी. मिश्रा के अनुसार मंडलोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप थे। छापेमारी में उनके ठिकानों से भारी मात्रा में संपत्ति और दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनमें आय से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं।

मिश्रा के अनुसार, अब तक छापेमारी के दौरान पांच करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। जो संपत्ति पाई गई है वह उनकी आय से 85 प्रतिशत अधिक है। सभी जगह जांच जारी है और संपत्ति का ब्यौरा बढने की संभावना जताई जा रही है। अब तक मंडलोई की आय का जो आकलन किया गया है, उसके अनुसार उसकी संपत्ति तीन करोड दो लाख रुपये होनी चाहिए थी जबकि पांच करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति मिली है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में वर्तमान में लोकायुक्त द्वारा बड़ी कार्रवाईयां की जा रही हैं। इससे पहले भोपाल में एक पूर्व आरक्षक के यहां भी करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ था और अब इंदौर में यह बड़ा मामला सामने आया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *