BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 01:25 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  2. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  3. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  4. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  5. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  6. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  7. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  8. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  9. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  10. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  11. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  12. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  13. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  15. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

मध्य प्रदेश : देवास में जल संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, मटके फोड़े

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 अप्रैल 2025, 11:34 PM IST
मध्य प्रदेश : देवास में जल संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, मटके फोड़े
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

देवास। गर्मी बढ़ने के साथ मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जल संकट गहराने लगा है। पानी की बढ़ती किल्लत को लेकर कांग्रेस ने देवास जिले में शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मटके फोड़े और नगर निगम के साथ ही सरकार के रवैये पर चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो वे निगम पार्षदों के घरों के बाहर पुतलों का दहन करेंगे।

देवास में बढ़ते जल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। जब वे नगर निगम कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की भी हुई। कई कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स को लांघकर कार्यालय के अंदर तक पहुंच गए। वे अपने साथ मटके लेकर आए थे, जिन्हें फोड़कर उन्होंने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि बीते 10 दिनों से शहर में गंभीर जल संकट है। एक भी ऐसा वार्ड नहीं है, जहां लोग साइकिल पर बर्तन आदि लेकर पानी का इंतजाम करने के लिए मजबूर न हों। जनता ने भाजपा को बड़ी तादाद में वोट दिए और सत्ता सौंप दी, मगर भाजपा के नेता जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। जनता की समस्याओं की उन्हें परवाह नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं को अपनी चिंता है, पार्षद आपस में लड़ते हैं। बड़े नेताओं की कठपुतलियां आपस में लड़ रही हैं, जनता परेशान है, जल-कर बढ़ा दिया गया है, संपत्ति कर बढ़ा दिया गया है, जिसमें बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी।

मनोज राजानी ने बताया कि यदि अगले 10 दिन में हालात नहीं सुधरे, तो हर वार्ड में भाजपा के पार्षद के पुतले का दहन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। सबने पानी की बढ़ती समस्या के लिए नगर निगम और भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *