BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 02:49 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

मध्य प्रदेश में साइंस सिटी बनाने के प्रयास : सीएम मोहन यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 9:35 PM IST
मध्य प्रदेश में साइंस सिटी बनाने के प्रयास : सीएम मोहन यादव
Read Time:3 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में साइंस सिटी बनाई जाएगी। सीएम मोहन यादव ने राजधानी के नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन के सभागार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और छात्रों के नवाचारों को करीब से देखा।

सीएम ने कई छात्रों से संवाद भी किया। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि साइंस एवं टेक्नोलॉजी मंत्रालय विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहा है। एक तरफ विकास के मामले में ड्रोन से सर्वे से लेकर प्लानिंग का काम पूरा किया जा रहा है, वहीं किसानों के सर्वे से लेकर उनके जीवन में भी नई तकनीक के आधार पर सरलीकरण कर व्यवस्था को लागू करने का काम किया जा रहा है। नई-नई खोज की जा रही है, नवाचार किया जा रहा है।

उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान के विद्यार्थियों की रुचि तो बढ़े ही, साथ में ही गैर विज्ञान के विद्यार्थियों के बीच भी रोचकता के आधार पर रुचि बढ़े, इसके लिए विभाग जिज्ञासा जगाने का काम कर रहा है। जो नवाचार किए जा रहे हैं, उन्हें भी मैंने देखा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि राज्य के संभाग में इस तरह के काम हों, इसके प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य में एक साइंस सिटी बनाने पर भी काम कर रहे हैं, डिफेंस की यूनिट खुले, इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते आने वाले समय में मध्य प्रदेश विज्ञान के क्षेत्र में समृद्ध बने, समर्थ बने, नवाचार को प्रोत्साहन दे, यही हमारा प्रयास है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर राज्य में 250 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन में वैज्ञानिक, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी तथा नवाचार से संबंधित लोग शामिल हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व में भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना” तय की है। इस मौके पर प्रदेश के विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय, वैज्ञानिक संस्थान एवं अन्य संस्थाएं भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *