BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 04:54 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

महाकुंभ के बाद वाराणसी में उमड़े श्रद्धालु, गंगा घाट पर ‘बोट ट्रैफिक’ की स्थिति

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 9:26 PM IST
महाकुंभ के बाद वाराणसी में उमड़े श्रद्धालु, गंगा घाट पर ‘बोट ट्रैफिक’ की स्थिति
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

वाराणसी। संगम नगरी प्रयागराज में सनातन धर्म के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। महाकुंभ के कारण पड़ोसी जिले काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में भी श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की अधिक तादाद के कारण नाविकों को गंगा नदी में ‘बोट ट्रैफिक’ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए बहुत लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। गंगा घाट पर भी अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और नौका विहार का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण लोगों को नौका विहार के लिए भी काफी समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। नाविकों की आमदनी भी बहुत ज्यादा हो रही है।

नाविक मनीष साहनी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि “उन्होंने श्रद्धालुओं की इतनी अधिक भीड़ अपने जीवनकाल में कभी नहीं देखी। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचकर नौका विहार कर गंगा का नजारा भी देखना चाह रहे हैं, जिसके कारण गंगा में ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।”

उन्होंने बताया, “काशी में बहुत अधिक संख्या में तीर्थयात्री आए हुए हैं। बाबा के दर्शन और गंगा में स्नान करने के लिए घाटों पर भीड़ नियंत्रण के बाहर है। नाविक बहुत मेहनत कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि हमें पर्याप्त नाव तक नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों को वेटिंग लिस्ट में रखना पड़ रहा है। यहां पर यात्रियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है, हर दिन उनकी संख्या बढ़ती जा रही है।”

महाराजगंज से आए ओमप्रकाश पांडेय ने बताया, “काशी में लाखों की संख्या में लोग उमड़े हुए हैं। वाराणसी के लोग श्रद्धालुओं के प्रति अच्छी सहानुभूति दिखा रहे हैं। नाव पर सैर करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है।”

गोरखपुर के एक अन्य श्रद्धालु प्रदीप कुमार ने बताया, “गंगा घाट का नजारा बहुत ही अच्छा है। काफी अच्छा लग रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में हमने दर्शन किए। पूरे शहर में श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *