BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 01:08 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

महाकुंभ : सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लगाई आस्था की डुबकी, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:02 PM IST
महाकुंभ : सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लगाई आस्था की डुबकी, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाए सवाल
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

प्रयाग। समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव सोमवार को महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है। उन्होंने कहा कि संगम में स्नान का अपना एक अलग आनंद है। इस मामले में हम बड़े सौभाग्यशाली हैं। जिस समय से मैं इलाहाबाद में पढ़ता रहा, यहां आने का मौका मिलता रहा है।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि यहां मुझे आने का मौका मिलता रहा है। प्रयागराज हमारे घर की तरह है, यहां स्नान का अलग आनंद है। उसकी अनुभूति एक बार फिर हमने कर ली है।

सांसद धर्मेंद्र ने कहा कि अगर यहां व्यवस्था की बात करेंगे, तो ट्रैफिक पूरी तरह से चरमराया हुआ है। कल मैं आजमगढ़ से आ रहा था। सहसो से शहर पहुंचने में मुझे छह घंटे लगे। 10 बजे सहसो पहुंचा था। भोर में चार बजे सिविल लाइंस पहुंचे हैं। ट्रैफिक की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है। व्यवस्था एक अलग मसला है। जहां तक संगम में डुबकी की बात है तो इसका एक अलग आनंद है।

ज्ञात हो कि महाकुंभ में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अपनी व्यवस्था को मुस्तैद कर रखा है। प्रयागराज जंक्शन पर भी भीड़ है। संगम पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। सरकारी अनुमान के अनुसार अभी तक 52.96 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रयागराज में संगम के घाटों पर ड्रोन से भी तस्वीरें ली जा रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की घटना के बाद प्रयागराज जंक्शन समेत शहर के सभी स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारी लगातार भ्रमण में हैं। प्लेटफॉर्म पर भीड़ एकत्रित न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *