BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:46 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

महाराष्ट्र के कल्याण से तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 जनवरी 2025, 11:44 PM IST
महाराष्ट्र के कल्याण से तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

कल्याण। महाराष्ट्र के कल्याण में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान परवीन शेख, खदीजा शेख और रीमा सरदार के रूप में हुई है। पता चला है कि तीनों महिलाएं पिछले कई साल से इलाके में रह रही थीं।

दरअसल, तीन महिलाओं की गिरफ्तारी कल्याण की महात्मा फुले थाना पुलिस ने की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बांग्लादेश की तीन महिलाएं कल्याण-डोंबिवली इलाके में रह रही थीं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

महात्मा फुले थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विकास माडके ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कल्याण रेलवे स्टेशन के पास कुछ बांग्लादेशी महिलाएं रहती हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, “तीनों महिलाएं पिछले तीन साल से भारत में रह रही थी। हालांकि, उनके पास से तलाशी के दौरान भारत से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। तीनों महिलाएं पहले बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल पहुंचीं और उसके बाद वह मुंबई में आकर रहने लगीं।”

फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विदेशी नागरिकता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये महिलाएं ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके के मानपाड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत कोलेगांव में अनिल पाटिल चॉल में रह रही थीं। इन महिलाओं को ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने गिरफ्तार किया था।

ठाणे क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रोजीना बेगम (29), तंजिला खातून (22) और शेफाली बेगम (23) के रूप में हुई है। सभी महिलाएं बांग्लादेश के जेसोर जिले के नवापारा इलाके की रहने वाली हैं।

उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से 11 जनवरी तक मुंबई के विभिन्न इलाकों से 26 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *