BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 11 जून 2025 05:35 PM
  • 43.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

महाराष्ट्र सरकार द्वारा 40 हजार अवैध जन्म प्रमाणपत्र रद्द करने का फैसला, किरीट सोमैया ने किया स्वागत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 10:34 PM IST
महाराष्ट्र सरकार द्वारा 40 हजार अवैध जन्म प्रमाणपत्र रद्द करने का फैसला, किरीट सोमैया ने किया स्वागत
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र में बांग्लादेशी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए लगभग 40 हजार जन्म प्रमाण पत्रों को रद्द करने का आदेश दिया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।

दरअसल, यह सभी 40 हजार जन्म प्रमाणपत्र नायब तहसीलदार द्वारा गैरकानूनी तरीके से जारी किए गए थे, जिनके पास इसे जारी करने का कोई अधिकार नहीं था।

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले पर भाजपा नेता किरीट सोमैया की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि बांग्लादेशी जन्म प्रमाण पत्र घोटाला महाराष्ट्र में वर्ष 2024 में हुआ, जिसमें नायब तहसीलदार को जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का कोई अधिकार नहीं था, फिर भी उन्होंने लगभग 40 हजार लोगों को गैर कानूनी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र दिए।

सोमैया ने आगे कहा कि इन प्रमाण पत्रों में अकोला जिला, अमरावती जिला, नागपुर जिला और मालेगांव भी शामिल है। आज महाराष्ट्र सरकार ने उन सभी 40,000 जन्म प्रमाण पत्रों को रद्द करने का निर्णय लिया है, मैं इसका स्वागत करता हूं।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेशी जन्म प्रमाणपत्र घोटाला मामले में महाराष्ट्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए सभी 40,000 जन्म प्रमाण पत्रों को रद्द करने का आदेश दिया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से न केवल अवैध तरीके से पैदा हुए प्रमाणपत्रों का निस्तारण होगा, बल्कि राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *