BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 07:52 PM
  • 42.78°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  2. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  3. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  4. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  5. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  6. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  7. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. कांग्रेस पार्टी की देशहित पर जुबान ही नहीं खुलती : गिरिराज सिंह
  9. भ्रम का जाल बुन रहे पाकिस्तानी हुक्मरान, आयकर रिटर्न तक में फिसड्डी देश की असलियत कुछ और!
  10. शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
  11. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  12. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  14. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  15. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई

महिला सैन्य अधिकारियों पर आपत्तिजनक बयान निंदनीय, दर्ज होना चाहिए मुकदमा : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मई 2025, 3:05 PM IST
महिला सैन्य अधिकारियों पर आपत्तिजनक बयान निंदनीय, दर्ज होना चाहिए मुकदमा : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
Read Time:3 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह और समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव की ओर से सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के खिलाफ दिए गए बयानों की कड़ी निंदा की है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इन दोनों नेताओं का बयान स्त्री विरोधी, अपमानजनक और राष्ट्र की सेवा में समर्पित सैन्य अधिकारियों के सम्मान के खिलाफ है। लोगों को यह समझना चाहिए कि कर्नल सोफिया कुरैशी एक ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपना पूरा परिवार राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में जाति-आधारित टिप्पणी करके उन्हें अपमानित करने का काम किया। सेना की इन दो महिला अधिकारियों के बारे में ये बयान पूरी तरह से निंदनीय हैं और इन्हें दोहराया नहीं जाना चाहिए। यह बयान उनकी तौहीन है।

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी एक निडर सैन्य अधिकारी हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में देश का प्रतिनिधित्व किया और संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसी वीरांगना पर मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा की गई टिप्पणी न केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान पर हमला है, बल्कि भारतीय सेना की गरिमा और देश की महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। भारत की जनता इस तरह के बयान को कभी माफ नहीं करेगी। विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी राष्ट्रवादी महिलाएं देश की शान हैं और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां भारतीय सेना की कुर्बानियों और देश की एकता को कमजोर करने वाली हैं।

मौलाना ने कहा, “मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि दोनों नेताओं के खिलाफ तत्काल देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। ऐसी कार्रवाई से समाज में यह संदेश जाएगा कि देश की सेवा करने वाले सैन्य अधिकारियों और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस तरह की टिप्पणियों पर रोक नहीं लगाई गई तो यह समाज में नकारात्मक भावनाओं को जन्म दे सकता है और देश की एकता को नुकसान पहुंचा सकता है। मैं समाज के सभी वर्गों से अपील करता हूं कि वे कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी वीरांगनाओं का सम्मान करें और उनके योगदान को सराहें।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *