BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 12:40 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  2. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  3. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  4. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  5. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  6. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  7. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  8. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  9. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  10. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
  11. देश के साथ खड़े हैं कांग्रेस के समझदार नेता : भाजपा सांसद रेखा शर्मा
  12. सलमान खुर्शीद के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, केशव प्रसाद बोले- ‘पहले देश है, बाद में पार्टी’
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी
  14. पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  15. शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की ब्राजील के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता पर जोर

मीडिया को रोके जाने पर सरवन सिंह पंधेर ने कहा- भगवंत मान सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 दिसंबर 2024, 2:55 PM IST
मीडिया को रोके जाने पर सरवन सिंह पंधेर ने कहा- भगवंत मान सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया
Read Time:3 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

शंभू बॉर्डर। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब पुलिस द्वारा मीडिया को किसान आंदोलन की कवरेज करने से रोके जाने पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि भगवंत मान सरकार केंद्र के इशारे पर काम कर रही है। पंजाब सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है।

बता दें, शंभू बॉर्डर पर किसान पुलिस पोस्ट के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस की तरफ से मीडिया की गाड़ियों को रोकने के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार रात ही एक पत्र हरियाणा पुलिस की तरफ से पंजाब पुलिस को लिखकर बॉर्डर से एक किलोमीटर दूर मीडिया को रोकने को कहा गया था।

इस मामले पर आईएएनएस से बात करते हुए सरवन सिंह पंधेर ने कहा, “हम लोग किसान मजदूर के साथ हैं। भगवंत मान और केजरीवाल बोलते थे कि मोदी सरकार किसानों के ऊपर जबरदस्ती कर रही है। हम किसान मजदूर के साथ हैं। लेकिन आज पंजाब सरकार का चेहरा भी बेनकाब हो गया है। केंद्र के निर्देश पर भगवंत मान सरकार हमारे मीडिया को कवरेज के लिए जाने नहीं दे रही है। इसकी निंदा करते हैं। स्वयं मुख्यमंत्री आगे आएं और बताएं कि मीडिया को क्यों रोका जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि मीडिया का कोई कसूर नहीं है। इस देश में मीडिया को भी आजादी नहीं है। इसलिए आज पंजाब सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया। पहले हम लोगों को उन्हीं से निपटना होगा, उसके बाद आगे की रणनीति पर भी बात करेंगे। हम सरकार के बोलने की प्रतीक्षा करेंगे और फिर अपनी रणनीति बनाएंगे।

वहीं, इस मामले पर आगे अपडेट देते हुए पंधेर ने बताया कि उन्होंने मीडिया को रोके जाने के मामले पर पुलिस से बातचीत की है और एसएसपी ने उनकी बात का समाधान करने का भरोसा दिया है।

पंधेर ने कहा, “एसएसपी ने बोला कि हम ब्रीफ करना चाहते थे कि मीडिया अपना ख्याल रखें। मीडिया पर्सन्स का कहना था कि आपके निचले अधिकारी ने बदतमीजी है। एसएसपी ने कहा है कि हम अपने अधिकारी को समझाएंगे। एसएसपी ने बताया कि हम चाहते हैं मीडिया कवरेज करते हुए अपना ख्याल भी रखें।”

पंधेर ने आगे कहा कि हम भी मीडिया के लिए खड़े थे और हम चाहते हैं कि मीडिया अपना कवरेज करें।

इसके अलावा पंधेर ने बताया कि रविवार को 12 बजे दिल्ली कूच का कार्यक्रम रखा गया है। पुलिस की तरफ से रोके जाने को लेकर पंधेर ने कहा हमारी रणनीति क्या रहेगी वह बैठक के बाद तय की जाएगी। 101 किसानों का जत्था पहले की तरह से रवाना होगा।

वहीं, किसानों के दिल्ली कूच के चलते दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने विशेष इंतजाम करते हुए छतों पर तंबू लगाए हैं और कंटेनरों के साथ बॉर्डर पर बेरिकेड्स भी लगाए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *