BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 02:31 AM
  • 37.37°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  2. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  3. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  4. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  5. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया किनारा
  7. दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है, अमेरिका को लेकर जयशंकर का बयान
  8. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  9. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  10. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  11. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे
  12. ‘पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद, पीओके पर होगी’, श्रीनगर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  13. जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर
  14. ‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील
  15. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’

मुंबई कांग्रेस के दफ्तर पर बस ताला लगना बाकी : संजय निरुपम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 मार्च 2025, 6:55 AM IST
मुंबई कांग्रेस के दफ्तर पर बस ताला लगना बाकी : संजय निरुपम
Read Time:2 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना नेता संजय निरुपम का कहना है कि कांग्रेस ने अपने मुंबई दफ्तर का किराया कई वर्षों से नहीं भरा है। दफ्तर पर बस ताला लगना बाकी है। पिछले 10 महीने से मुंबई कांग्रेस के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है।

संजय निरुपम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मुंबई कांग्रेस के दफ्तर पर बस ताला लगना बाकी है। दफ्तर का भाड़ा वर्षों से नहीं भरा गया है। बकाया 18 लाख रुपये हो गया है। बिजली बिल का बकाया 5 लाख रुपये हो गया है। बिजली कट गई थी। डिस्ट्रीब्यूटर मीटर उठाकर ले गया था। ‘एफवाईआई दक्षिण मुंबई में बिजली सप्लायर अदाणी नहीं बेस्ट है’।”

शिवसेना नेता ने आगे कहा, “मैं चार वर्षों तक मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष था। कभी ऐसी शर्मनाक स्थिति पैदा नहीं हुई थी। मुंबई कांग्रेस चलाने का महीने का खर्चा 14 लाख रुपये था। इसमें ऑफिस का भाड़ा, बिजली बिल, सभी कर्मचारियों का वेतन शामिल था। सुना है पिछले 10 महीने से मुंबई कांग्रेस के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है।”

उन्होंने कहा, “मेरे जमाने में एक ही असहज स्थिति पैदा हुई थी, जब चाय वाले का भारी बिल सामने आया था। मगर वह उसकी ओवर बिलिंग थी। वह भी सेटल कर दिया गया था। मेरे जमाने में भी पार्टी विपक्ष में थी और मैं सांसद भी नहीं था। फिर आज ऐसी दुर्गति क्यों हो गई पार्टी की?”

संजय निरुपम ने कहा कि एक, नेता यूट्यूब वीडियो बनाने में व्यस्त हैं। दो, कांग्रेस पार्टी पूर्णतया उबाठा के पैरों की जूती बन गई है। मैंने वर्षों पहले कहा था, कांग्रेस पार्टी का कामकाज उद्धव ठाकरे की पार्टी के नाम आउटसोर्स मत करिए। खड़गे, वेणुगोपाल जैसे परम ज्ञानी मुझे इग्नोर करते रहे। आज नतीजा सामने है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *