BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 02:30 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

मुंबई : कुणाल कामरा के घर पहुंची पुलिस, कमीडियन ने ली चुटकी, कहा- संसाधनों की बर्बादी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अप्रैल 2025, 12:26 AM IST
मुंबई : कुणाल कामरा के घर पहुंची पुलिस, कमीडियन ने ली चुटकी, कहा- संसाधनों की बर्बादी
Read Time:3 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सोमवार को स्टैंडअप कमीडियन कुणाल कामरा के घर पर तीसरा समन भेजा। यह समन खार पुलिस ने भेजा था, जो शिवाजी पार्क स्थित कटारिया पार्क में पहुंचे थे। इसके बाद कामरा ने पुलिस के समन को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि यह समय और संसाधनों की बर्बादी है, क्योंकि वह पते पर पिछले 10 वर्षों से नहीं रहते हैं।

इससे पहले, कामरा को खार पुलिस द्वारा दूसरा समन दिया गया था, लेकिन वे बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे। उनकी गिरफ्तारी पर मद्रास हाईकोर्ट से सात अप्रैल तक अंतरिम राहत मिल चुकी है, जिससे वह गिरफ्तारी से बच गए हैं।

कुणाल कामरा की मुश्किलें हाल ही में उनके विवादित बयान को लेकर बढ़ी हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ कामरा द्वारा दिए गए बयान के बाद यह मामला सियासी विवाद का कारण बन गया। बताया जा रहा है कि कामरा 2021 में मुंबई को छोड़कर तमिलनाडु में शिफ्ट हो गए थे और तब से वह वहीं रह रहे हैं।

23 मार्च को उनके ‘नया भारत’ नामक शो का वीडियो सामने आया, जिसमें उनके बयान ने महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल मचाई। शिंदे गुट के समर्थक इस वीडियो से भड़क उठे और उन्होंने उस स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां यह वीडियो शूट किया गया था। इस तोड़फोड़ के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में इन सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई।

इस मामले में अब तक कामरा के खिलाफ पुलिस जांच जारी है।

विवाद के बाद कुणाल कामरा ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी बोला, वह पूरी तरह से अपने होश-हवास में कहा था और वे अपने शब्दों के लिए जिम्मेदार हैं। यह उनका व्यक्तिगत विचार था और इस पर किसी का नियंत्रण नहीं हो सकता। उन्होंने इस बात की भी आलोचना की कि उनके स्टूडियो पर हमला किया गया।

कुणाल के बयान के बाद, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह व्यंग्य को समझते हैं, लेकिन किसी भी चीज की एक सीमा होती है। शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए तोड़फोड़ के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनकी भावना का परिणाम था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *