BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 05:43 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

मुंबई के वडाला में बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, कई घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 अप्रैल 2025, 12:12 AM IST
मुंबई के वडाला में बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, कई घायल
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मुंबई के वडाला इलाके में रविवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया, जिससे कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता राम नवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकालने के लिए वडाला के बरकत अली चौक पर एकत्र हुए। हिंदू संगठनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी और जबरन रोकने की कोशिश की।

इससे पहले, 13 अप्रैल को भी इन संगठनों ने शोभा यात्रा निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने अंबेडकर जयंती का हवाला देकर उस दिन यात्रा पर रोक लगा दी थी।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि राम नवमी के पावन अवसर पर शोभा यात्रा निकालना उनका धार्मिक अधिकार है, और पुलिस का यह रवैया उनकी धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है। उन्होंने कहा, “हम शांतिपूर्ण तरीके से शोभा यात्रा निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने बिना किसी उचित कारण के हमें रोका और लाठीचार्ज किया। कई साथियों को चोटें आई हैं।”

पुलिस का कहना है कि शोभा यात्रा के लिए उचित अनुमति नहीं ली गई थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें हस्तक्षेप करना पड़ा। कुछ लोग उग्र हो गए थे, जिसके चलते हल्का बल प्रयोग करना आवश्यक हो गया। स्थिति अब नियंत्रण में है।

घटना के बाद, तनाव को देखते हुए वडाला पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरकत अली चौक और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रित है। घटना की जांच के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *