BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 07:08 PM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट पलटी, एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 दिसंबर 2024, 9:32 PM IST
मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट पलटी, एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट करंजा के उरण में पलट गई। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि नीलकमल नाम की बोट में 30 यात्री सवार थे। हालांकि, अब तक बोट पर सवार यात्रियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन की 3 बोट और स्थानीय मछुआरों की मदद से घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 25 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। नौसेना द्वारा तटरक्षक बल और मरीन पुलिस के साथ मिलकर बचाव प्रयास शुरू किया गया है। नौसेना की 11 नावें, समुद्री पुलिस की 3 नावें और तटरक्षक बल की 1 नाव क्षेत्र में हैं। इसके अलावा चार हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मौके पर एंबुलेंस भी मौजूद हैं।

हादसे की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन और बचाव दल इस मामले में तेजी से काम कर रहा है। यात्रियों को सुरक्षित निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। गोताखोरों को भी समुद्र में उतारा गया है।

घटना की वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बोट धीरे-धीरे पानी में डूब रही है। लोगों को लाइफ जैकेट पहनाकर दूसरी नावों में शिफ्ट किया जा रहा है।

संयुक्त अभियान कमान (जेओसी) और बीएमसी के अनुसार, नौका (बोट) ‘नीलकमल’ अचानक लड़खड़ा गई और करंजा के उरण के पास पलट गई। अन्य नौकाओं से यात्रियों द्वारा खींचे गए इस हादसे के वीडियो में लोगों को मदद के लिए चिल्लाते, तैरने के लिए अपने हाथ-पैर फड़फड़ाते या अरब सागर के पानी में डूबने से अपने प्रियजनों को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *