BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 12:34 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

मुंबई में गुडी पड़वा कलश यात्रा के दौरान मारपीट पर संजय निरुपम ने वारिस पठान पर लगाया उकसाने का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 मार्च 2025, 11:34 PM IST
मुंबई में गुडी पड़वा कलश यात्रा के दौरान मारपीट पर संजय निरुपम ने वारिस पठान पर लगाया उकसाने का आरोप
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मुंबई के मलाड में गुडी पड़वा कलश यात्रा के दौरान भगवा झंडा थामे दो युवकों से मारपीट के मामले में शिवसेना नेता संजय निरूपम ने कहा कि जब वारिस पठान जैसे लोग उकसाते हैं, तो ऐसा माहौल बनता है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे ही दादागिरी और गुंडागर्दी यूपी में पहले मोहम्मद आजम खान, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसी लोग किया करते थे। संजय निरुपम ने कहा कि इसी प्रकार की सोच रखने वाले लोग अब सवाल उठाते हैं कि जब सड़क पर शोभायात्राएं, भंडारे और कांवड़ यात्रा निकाल सकते हैं, तो नमाज़ पढ़ने की स्वतंत्रता क्‍यों नहीं दी जानी चाहिए?उन्होंने कहा कि भारत में हजारों वर्षों से हिंदू संस्कृति और परंपराएं चली आ रही हैं।

निरुपम ने इस्लाम को “आयातित धर्म” करार दिया और कहा कि भारत का मूल धर्म हिंदू धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू परंपराओं को बार-बार चुनौती देना और सड़क पर नमाज़ पढ़ने की कोशिश करना, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम विवाद को बढ़ावा देने का कारण बनता है, जिसका नुकसान अंततः उसी पक्ष को होगा, जो इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

संजय निरुपम ने वारिस पठान को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने घर या मस्जिद में नमाज़ पढ़नी चाहिए, न कि सड़क पर जबरदस्ती इसे करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर इस तरह के उकसावे जारी रहते हैं, तो स्थिति और बिगड़ सकती है और कोई भी नहीं जानता कि कब कौन और कैसे प्रतिक्रिया देगा। उन्होंने कहा कि वह खुद एक शरीफ आदमी हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे संघर्षों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे समाज में और तनाव उत्पन्न हो सकता है।

निरुपम ने प्रशासन से भी आग्रह किया कि वह इस तरह की घटनाओं पर ध्यान दें और किसी भी तरह के धार्मिक उकसावे की घटनाओं को बढ़ने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *