BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 08:22 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है : तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 दिसंबर 2024, 2:58 PM IST
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है : तेजस्वी यादव
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को राजद नेता तेजस्वी यादव ने छात्रों के भविष्य संग खिलवाड़ बताया है। उनके मुताबिक प्रदेश में अफसरशाही चरम पर है।

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “देखिए लाठीचार्ज तो हुआ है और यह लाठी डंडे वाली सरकार है। अफसरशाही पूरे चरम पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होश में नहीं हैं। नहीं जानते बिहार में क्या हो रहा है। सच बात तो यह है कि मुख्यमंत्री से बिहार चल नहीं पा रहा है। लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं कि सर्वर डाउन होने की वजह से जो नौजवान परेशान हैं, लाखों अभ्यर्थियों जो फॉर्म नहीं भर पाए हैं। इसके लिए दोषी छात्र-छात्राएं नहीं हैं। बिहार सरकार को छात्रों को मौका देना चाहिए। सर्वर को एक-दो दिन के लिए खोल देना चाहिए। जिससे लाखों छात्र फॉर्म भर सकें।

सत्ता पक्ष के बयान पर तेजस्वी ने कहा, “हम जनता और नौजवानों की आवाज नहीं उठाएंगे तो कौन उठाएगा? छात्रों की आवाज यह लोग क्यों नहीं उठाते हैं? 10 दिन से नॉर्मलाइजेशन को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। सरकार को पहले बताना चाहिए था। आज लाठीचार्ज करने के बाद बता रहे हैं।”

इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करना चाहती हैं। जब इस पर तेजस्वी यादव से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा अभी इस पर जवाब नहीं।

बता दें कि 6 दिसंबर को पटना में बीपीएससी के सामने विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज हुआ था। इसके बाद तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी थी। सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि राजनीति से रिटायर होने की उम्र है ‘वो’ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तथा नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठियां चलवा रहे है। ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *