BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 03:58 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

मैंने महाकुंभ में स्नान कर लिया, किसी के पेट में दर्द हो रहा होगा तो हम कुछ नहीं कर सकते : जीतन राम मांझी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 8:12 PM IST
मैंने महाकुंभ में स्नान कर लिया, किसी के पेट में दर्द हो रहा होगा तो हम कुछ नहीं कर सकते : जीतन राम मांझी
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

महाकुंभ नगर। महाकुंभ 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और राजनीति के अद्भुत मेल का भी गवाह बन रहा है। इसी क्रम में महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

उन्होंने स्नान के बाद कहा कि भारत भक्ति और संस्कृति की भूमि है, जिसे विश्वगुरु कहा जाता था। उन्होंने इस आयोजन को आस्था और एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज कुछ लोग हमारी आस्था में बाधाएं डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन करोड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति यह साबित करती है कि भारतीय संस्कृति अडिग और अमर है।

केंद्रीय मंत्री ने बातचीत में कहा, “श्रद्धालुओं की यह आस्था दुनिया को भारत की शक्ति दिखा रही है।” त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद जीतन राम मांझी ने कहा, “मैंने यहां आकर बहुत अच्छा महसूस किया।” उन्होंने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति का भव्य प्रतीक बताया।

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी पर तंज भी कसा।

उन्होंने लिखा, “लीजिए भाई, हमने भी महाकुंभ स्नान कर लिया। अब यदि किसी को पेट में दर्द हो रहा होगा, तो हम उनका कुछ नहीं कर सकते। वैसे लालू प्रसाद यादव जी एवं ममता दीदी को कुछ ज्यादा ही समस्या होगी।” उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उन्होंने अपने इस बयान के जरिए विपक्ष पर सीधा हमला बोला है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह जी के सेवा शिविर में सपरिवार पहुंचा हूं। बिहार निवासी रोहित ने लगातार पिछले 40 दिनों से देश-दुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं का उत्तम सेवा किया है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *