BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 08:20 PM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

मोदी सरकार देश और समाज के हितों व विकास के लिए प्रतिबद्ध : सम्राट चौधरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 मई 2025, 9:09 AM IST
मोदी सरकार देश और समाज के हितों व विकास के लिए प्रतिबद्ध : सम्राट चौधरी
Read Time:3 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। केंद्र सरकार के आगामी जनगणना के साथ जातीय जनगणना कराने के फैसले को लेकर गुरुवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार सरकार और बिहार भाजपा की ओर से बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जातियों की गणना का निर्णय इस बात को दर्शाता है कि वर्तमान एनडीए सरकार देश और समाज के हितों और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा में आश्वासन दिया था कि हम जातीय जनगणना को लेकर कैबिनेट में विचार करेंगे। लेकिन, बाद में उसी सरकार के मंत्री पी. चिदंबरम ने इसका विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने जातीय जनगणना का हरदम विरोध किया था। इस बीच कई राज्य सरकारों ने जातीय सर्वे कराने का काम किया। बिहार में 2019-20 में एनडीए की सरकार में दोनों सदनों ने जातीय गणना कराने की सिफारिश केंद्र सरकार से की गई थी। 2021 में सर्वदलीय टीम ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। जून 2022 में जब भाजपा सरकार में शामिल थी, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर भाजपा के सभी मंत्रियों ने कैबिनेट में कहा क‍ि बिहार में जातीय सर्वे हो।

उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस और राजद के जातीय जनगणना के श्रेय लेने पर निशाना साधते हुए कहा, “आज कुछ लोग पटाखा छोड़ रहे हैं और मिठाइयां खिला रहे हैं। चार सदस्यों वाली पार्टी लोकतंत्र को मजाक समझती है क्या? 99 सांसद वाली पार्टी भी कह रही है कि हमारे दबाव में सरकार ने यह निर्णय लिया।”

उन्होंने कहा कि क्या ये एनडीए के सहयोगी दल हो गए हैं? प्रधानमंत्री अब जो भी फैसला लेंगे, राजद इसी तरह पटाखा छोड़ने का काम करेगी, तब तो भाजपा स्वागत करेगी। अब लगता है पीएम मोदी के सभी फैसले का तेजस्वी यादव और राहुल गांधी समर्थन देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोग सिर्फ थोथी दलील दे रहे हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। ये लोग राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। ये काम नहीं करने वाले लोग हैं। सामाजिक न्याय जनता के बीच काम करने से होता है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘बिहार का नव निर्माण, 20 साल विकास के, बदलते बिहार के’ शीर्षक पुस्तक को भी लॉन्च किया। इसमें 20 साल के नीतीश कुमार सरकार के विकास कार्यों का ब्योरा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *