BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 14 अप्रैल 2025 02:39 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  2. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  3. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  4. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  5. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  6. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  7. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  8. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  9. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  10. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  11. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  12. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  13. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  14. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  15. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

यह ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का बिल नहीं, बल्कि ‘वन नेशन, नो इलेक्शन’ का बिल है : नाना पटोले

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 दिसंबर 2024, 10:41 PM IST
यह ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का बिल नहीं, बल्कि ‘वन नेशन, नो इलेक्शन’ का बिल है : नाना पटोले
Read Time:2 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि संसद में पेश ब‍िल ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का नहीं, बल्कि यह ‘वन नेशन, नो इलेक्शन’ का बिल है। ये लोग लोकतंत्र की व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। हालांकि, हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व इस ब‍िल पर विस्तारपूर्वक चर्चा करेगा।

उन्होंने कहा, “इस बिल के जरिए यह सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। देश को बर्बाद करना चाह रही है। अगर देश में केवल एक चुनाव होने की बात की जाती है, तो इसका मतलब होगा कि चुनावों की प्रक्रिया को केंद्रीकरण की ओर मोड़ा जा रहा है। यह लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में बार-बार चुनाव होते रहना आवश्यक है, क्योंकि यह देश की जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार देता है।”

उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव तभी संभव हो सकता था, जब चार राज्यों के चुनाव एक साथ होते, लेकिन जब सरकार चार राज्यों के चुनाव एक साथ नहीं करवा पा रही है और दो चरणों में चुनाव करवा रही है, तो ऐसे में यह सवाल उठता है कि सरकार इसे लागू कैसे करेगी। दरअसल, यह सब एक प्रकार का षड्यंत्र है, जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना और संविधान की व्यवस्था को बदलना है।”

उन्होंने कहा, “सरकार का यह कदम लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है, जहां जनता को अपने नेताओं को चुनने का अधिकार है। जो मशीनें चुनावों के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं, उनका खर्च भी बहुत बढ़ चुका है और इन मशीनों को सही तरीके से इस्तेमाल करने में भी कई समस्याएं आ रही हैं। इससे साफ दिखता है कि सरकार इस बदलाव को लागू करने में असफल हो रही है।”

बता दें कि भाजपा लगातार ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की पैरोकारी कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इस कदम को देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ बता रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *