BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 02:16 PM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

यूपी के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज : अखिलेश यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:30 PM IST
यूपी के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज : अखिलेश यादव
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। यूपी के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज है। राज्य में लगभग नौ लाख करोड़ का कर्ज हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इस बजट में भी भाजपा सरकार ने 91 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। आजादी के बाद 2017 तक यूपी पर तीन लाख करोड़ का कर्ज था। लेकिन, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पिछले आठ साल में 6 लाख करोड़ रुपए का और कर्ज ले चुकी है।

उन्होंने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश को लगातार कर्ज के बोझ से दबा रही है। भाजपा सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भी खिलवाड़ कर रही है। यह सब सरकार चंद पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए कर रही है। इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी परेशान हैं। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है। जनता की जेब खाली है।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार में विकास योजनाएं सिर्फ कागजों पर हैं। सरकार झूठे आंकड़े देकर जमीनी सच्चाई को छिपाने का प्रयास कर रही है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। प्रदेश में इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं रहा है। निर्माण कार्यों से लेकर स्वास्थ्य, पुलिस विभाग हर जगह भ्रष्टाचार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह से झूठ, लूट और बेईमानी की नीति पर चल रही है। जनहित में कोई काम नहीं हो रहा है। किसानों, नौजवानों समेत आम लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। 2027 में भाजपा की झूठ, लूट और बेईमानी वाली सरकार को जनता हमेशा के लिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *