BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 01:22 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  2. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  3. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  4. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  5. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  6. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  7. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  8. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  9. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  10. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  11. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  12. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  13. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  15. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

यूपी में खुली कानून-व्यवस्था की पोल, मुख्यमंत्री हुए साइडलाइन : अखिलेश यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 अप्रैल 2025, 11:42 PM IST
यूपी में खुली कानून-व्यवस्था की पोल, मुख्यमंत्री हुए साइडलाइन : अखिलेश यादव
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने अलीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी के काशी में अधिकारियों से दुष्कर्म की घटना की जानकारी लेने पर तंज किया और कहा कि आज कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है और मुख्यमंत्री साइडलाइन किए गए हैं।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिकारियों से यह जानकारी ली गई कि उस घटना (वाराणसी दुष्कर्म) में कितने दोषी पकड़े गए हैं। जो आंकड़े यूपी सरकार बताती है, उनमें बेटियां असुरक्षित हैं। पार्टी और जाति देखकर भेदभाव हो रहा है। पूर्व में बीएचयू में एक बेटी के साथ घिनौनी घटना हुई, उसमें आरोपी भाजपाई ही निकले।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का रास्ता नफरत भरा और नकारात्मक सोच वाला है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए वह जनता का ध्यान बांटती है। भाजपा के सुशासन की भी पोल खुल गई है। हमारा संविधान हमारी ढाल है। इसी संविधान पर भाजपा चोट पहुंचाती है।

उन्होंने वक्फ बिल को लेकर कहा कि इसका हम विरोध करते हैं। यह बिल भाजपा का है। हम इसे किसी भी कीमत पर नहीं मानेंगे। जब इन्हें अपनी नाकामी छिपानी होती है तब ऐसा फैसला लेते हैं, जिससे लोगों का ध्यान बंट जाए। रामजी लाल सुमन ने जो कुछ बोला, उसके बाद राज्यसभा से उसे रिकॉर्ड से हटा दिया गया। इसके बाद बात खत्म हो गई थी। लेकिन, भाजपा का भरोसा तानाशाही पर है। इतिहास को इतिहास ही रहने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लिए ढाल है, हमारा सम्मान है, हमारी पहचान है। यह हमें हक और अधिकार दिलाता है। आज महंगाई चरम पर है, किसानों को सुविधा नहीं मिल रही है। गेहूं का ऐसा समर्थन मूल्य लागू किया गया है, जिससे किसानों को नुकसान पहुंच रहा है। प्राइवेट लोग भी किसान का गेहूं महंगा नहीं खरीद सकते हैं। यह इसीलिए काला कानून ला रहे हैं कि किसान को फसल की सही कीमत न मिले और ये बड़ी-बड़ी न‍िजी कंपनियों से गेहूं खरीदवा रहे हैं। जीएसटी ने व्यापार को बर्बाद कर दिया है, जो व्यापारियों को लाभ मिलना चाहिए, वह नहीं मिला।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *