BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 05:35 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  2. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  3. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  4. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  5. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  6. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  7. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  8. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  9. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  10. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  11. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  12. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  13. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  15. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

रबींद्रनाथ महतो के नाम दर्ज होने जा रहा लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा का स्पीकर बनने का रिकॉर्ड

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 दिसंबर 2024, 10:24 PM IST
रबींद्रनाथ महतो के नाम दर्ज होने जा रहा लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा का स्पीकर बनने का रिकॉर्ड
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। रबींद्रनाथ महतो एक बार फिर झारखंड विधानसभा के स्पीकर होंगे। राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से उनका नाम इस पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि रबींद्रनाथ महतो का निर्वाचन सर्वसम्मति से होगा।

विधानसभा के जारी विशेष सत्र के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्पीकर का चुनाव 10 दिसंबर को होना है। 65 वर्षीय रबींद्रनाथ महतो संथाल परगना प्रमंडल की नाला विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर सदन पहुंचे हैं। वह झारखंड में लगातार दूसरी बार स्पीकर बनने वाले पहले विधायक होंगे।

झारखंड में यह मिथक रहा है कि स्पीकर के पद पर रहते हुए कोई भी जनप्रतिनिधि विधानसभा का चुनाव नहीं जीत पाता। रबींद्रनाथ महतो इस मिथक को तोड़ने वाले पहले जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने पहली बार 2005 में नाला विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2009 में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2014, 2019 और 2024 के चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने लगातार जीत हासिल की।

रबींद्रनाथ महतो जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटनपुर गांव के निवासी हैं। इसी गांव में उनका जन्म 12 जनवरी, 1960 को हुआ था। उनके पिता गोलक बिहारी महतो प्राथमिक स्कूल के शिक्षक थे, जिनका दो दिन पहले निधन हुआ है।

रबींद्रनाथ महतो ने बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से वर्ष 1982 में बीएससी की डिग्री हासिल की थी। विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल परिसंपत्ति 97 लाख 56 हजार रुपए है। वर्ष 2024-25 में दाखिल आयकर रिटर्न में उन्होंने अपनी कुल आमदनी 10 लाख 57 हजार 600 रुपए बताई है। केस-मुकदमों के मामले में भी उनका रिकॉर्ड पूरी तरह बेदाग है। उनके खिलाफ किसी थाने या अदालत में अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *