BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 04:54 AM
  • 11.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. धारावी पुनर्विकास परियोजना में 50,000 से अधिक घरों का सर्वेक्षण हुआ पूरा
  2. मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन
  3. ‘इंडिया’ ब्लॉक ने की वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी रिपोर्ट की आलोचना, पक्षपात का लगाया आरोप
  4. वक्फ जेपीसी पर हंगामा, विपक्ष ने कहा असहमति नोट हटाया, सरकार ने कहा कोई छेड़छाड़ नहीं
  5. वक्फ जेपीसी रिपोर्ट को सत्ता पक्ष के सांसदों ने बताया ऐतिहासिक तो विपक्षी सांसदों ने की निंदा
  6. राज्यसभा में वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट पेश, विपक्ष ने लगाया पक्षपात का आरोप
  7. पीएम मोदी ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख गबार्ड से की मुलाकात, ‘भारत-अमेरिका की मित्रता ‘ पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी फ्रांस से अमेरिका के लिए रवाना, राष्ट्रपति मैक्रों ने गले लगाकर किया विदा
  9. फ्रांस के मार्सिले शहर पहुंचने पर पीएम मोदी ने वीर सावरकर को क्यों किया याद ?
  10. ‘हमारे कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की तरह चुनाव लड़ा’, ऑनलाइन संवाद में बोले मनीष सिसोदिया
  11. 1984 सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार दोषी करार, 18 फरवरी को कोर्ट कर सकता है सजा का ऐलान
  12. शीना बोरा हत्या मामला : आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली विदेश जाने की इजाजत
  13. भारत सार्वजनिक भलाई के लिए विकसित कर रहा एआई एप्लीकेशन, अपने अनुभव को दुनिया से शेयर करने को तैयार : पीएम मोदी
  14. दिल्ली सीएम को लेकर हलचल तेज, जेपी नड्डा ने 10 विधायकों से की मुलाकात
  15. ममता ने दिया कांग्रेस को झटका: टीएमसी अकेले चुनाव लड़ेगी

रांची : बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेंगी भाग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 फ़रवरी 2025, 11:51 PM IST
रांची : बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेंगी भाग
Read Time:3 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को रांची के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वह 15 फरवरी को मेसरा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के प्लैटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

इस संस्थान की स्थापना 1955 में हुई थी। इस वर्ष यह अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर 15 फरवरी से विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो रही है, जो 15 जुलाई तक जारी रहेगी।

प्लैटिनम जुबली समारोह में राष्ट्रपति के अलावा इस संस्थान के कई एल्युमनाई, शिक्षा क्षेत्र के दिग्गजों के अलावा कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति शुक्रवार को विशेष विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरकर सीधे राजभवन जाएंगी।

राजभवन में कुछ औपचारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह यहीं रात्रि विश्राम करेंगी। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की है। रांची में 14 और 15 फरवरी को ट्रैफिक में भी कई बदलाव किए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा तीन लेयर में होगी, जिसकी निगरानी में 10 आईपीएस तैनात किए गए हैं। उनके आने-जाने के रूट में 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। राष्ट्रपति जिस रूट से होकर गुजरेंगी, उन सड़कों पर एक घंटा पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के बारे में आधिकारिक तौर पर जारी सूचना में बताया गया है कि 14 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश भी वर्जित किया गया है।

कांके, रातू, दलादली और काठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर के मुख्य मार्ग लालपुर रोड और कांटाटोली होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक शहर में सभी प्रकार के बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

इस दिन पलामू, गढ़वा, लातेहार और गुमला रूट से आने वाले बड़े वाहन रिंग रोड होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे। रांची एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले सभी यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार, जिन्हें 14 फरवरी को फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचना है और जिनका समय शाम 4 से 5:30 बजे के बीच है, वे कोशिश करें कि वे दोपहर 3:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *