BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 मार्च 2025 05:30 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम’ के ‘दलित समागम’ में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मांझी ने दलित आरक्षण का उठाया मुद्दा
  2. ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी
  3. अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर की उच्च स्तरीय बैठक
  4. कैग रिपोर्ट : 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार
  5. भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद यूरोपीय संघ प्रमुख
  6. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई
  7. दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
  8. पुणे रेप केस : आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, रिश्तेदारों ने दी थी पुलिस को सूचना
  9. आयुष क्षेत्र ने समग्र कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: पीएम मोदी
  10. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं सीएम रेखा गुप्ता की सचिव
  11. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस : शांभवी चौधरी
  12. एमके स्टालिन के ‘हिंदी विरोध’ पर अश्विनी वैष्णव ने पूछा, क्या राहुल गांधी सहमत हैं?
  13. नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
  14. बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार की जिम्मेदारी
  15. पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

रांची में रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा, झारखंड में हर सातवें दिन एक रिश्वतखोर की गिरफ्तारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 9:55 PM IST
रांची में रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा, झारखंड में हर सातवें दिन एक रिश्वतखोर की गिरफ्तारी
Read Time:2 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। रांची के कोतवाली थाने में पदस्थापित दारोगा ऋषिकांत को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को एक व्यक्ति से पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, दारोगा ने भागकर महिला थाने में छिपने की कोशिश की। टीम ने अंततः उसे अपने शिकंजे में ले लिया।

दारोगा एक व्यक्ति का जब्त किया गया मोबाइल रिलीज करने के लिए रिश्वत ले रहा था। आरोप है कि उसने केस डायरी लिखने के लिए अलग से 20 हजार रुपए की मांग की थी।

एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि रांची के एक व्यक्ति को कोतवाली थाने की पुलिस ने पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आरोपी का एक कीमती मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया था। इस केस में दारोगा ऋषिकांत को अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया था।

आरोपी ने जब मोबाइल फोन रिलीज करने का आग्रह किया तो दारोगा ने उससे रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद आरोपी के भाई ने एसीबी के पास शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने प्रारंभिक जांच में शिकायत को सही पाया। इसके बाद दारोगा के ट्रैप की योजना तैयार की गई।

शुक्रवार को तय योजना के अनुसार, दारोगा को जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, एसीबी के दस्ते ने उसे घेरा। खुद को फंसता देख दारोगा ने भागकर महिला थाना परिसर में छिपने की कोशिश की। गिरफ्तार दारोगा से पूछताछ चल रही है।

झारखंड में सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में औसतन हर सातवें दिन एक लोकसेवक को गिरफ्तार किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *