BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 17 मार्च 2025 10:36 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी-लक्सन बैठक : न्यूजीलैंड में खालिस्तानी और भारत विरोधी तत्वों का उठा मुद्दा
  2. पुतिन से बात करेंगे ट्रंप, क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध ?
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया साझा
  4. सुनीता विलियम्स मंगलवार पृथ्वी पर वापस आएंगी
  5. हरियाणा सरकार ने किया 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, महिला सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’
  6. गोधरा कांड को कवर करने वाली महिला पत्रकार ने बताया, “सोची-समझी साजिश के तहत पूरे ट्रेन को जलाने की थी योजना”
  7. मोदी, लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर जताई सहमति
  8. इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करना ऐतिहासिक कदम : आप सांसद
  9. पीएम मोदी से पूछे गए बेईमानी भरे सवाल, मैनेज था पॉडकास्ट : उदित राज
  10. वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे : केशव प्रसाद
  11. मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड अपने मकसद से भटका : शहाबुद्दीन रजवी
  12. तुष्टिकरण, सियासी तकरार और देश को गुमराह करने के लिए किया जा रहा वक्फ बिल का विरोध : जगदम्बिका पाल
  13. औरंगजेब कब्र विवाद पर संजय राउत ने कहा- कुछ लोग नए-नए हिंदुत्ववादी पैदा हुए हैं, उन्हें इतिहास नहीं पता
  14. समाजवादी पार्टी करती रहेगी वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का विरोध : फखरुल हसन चांद
  15. एसबीआई की रिपोर्ट में खुलासा, यूएस टैरिफ का भारत पर असर न के बराबर

राजद के मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार पर लगाया ‘गुंडाराज’ का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मार्च 2025, 11:42 PM IST
राजद के मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार पर लगाया ‘गुंडाराज’ का आरोप
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में दो एएसआई की हत्या के मामले को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। राजद ने कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की एनडीए सरकार ने गुंडाराज स्थापित कर दिया है।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा, “डबल इंजन की एनडीए सरकार ने बिहार में गुंडाराज स्थापित कर दिया है। बिहार में एनडीए की सरकार है और अपराधियों की बहार है। अब जिनके ऊपर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही पुलिस वाले अब यहां सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए जनता भगवान भरोसे है। यहां गुंडाराज, अपराधी राज कायम हो गया है और राज्य में अराजकता की स्थिति है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं और उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। इस सरकार के विदाई में ही बिहार की भलाई है। प्रदेश की जनता अपराधियों के तांडव से कराह रही है। अब पुलिस वाले भी अपराधियों के तांडव का शिकार हो रहे हैं।”

मृत्युंजय तिवारी ने तेजप्रताप यादव का बचाव किया। उन्होंने कहा, “बेवजह तिल का ताड़ बनाया जा रहा है। जेडीयू के विधायक मंच से कैसी भाषा बोल रहे हैं, ये सब किसी ने नहीं देखा।”

इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, “20 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार में सत्ता संरक्षित, सत्ता संपोषित और सत्ता प्रायोजित अपराध सब रिकॉर्ड तोड़ चुका है। सत्ता, अपराधी और पुलिस के गठजोड़ ने नागरिकों का जीना मुहाल कर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रखी हैं। अपराधियों द्वारा पुलिस अधिकारियों की हत्या हो रही है। प्रति माह सैकड़ों हत्याएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री विधि व्यवस्था को लेकर बेसुध हैं। बिहार भगवान भरोसे चल रहा है।”

बता दें कि बीते शुक्रवार को बिहार के नंदलालपुर के पास एक व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से एएसआई संतोष कुमार पर हमला कर दिया था। घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले बिहार के अररिया जिले में पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में मौत हो गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *