BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:59 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

राजद ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ जिसके सीएमडी लालू यादव और तेजस्वी एमडी हैं : गिरिराज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2025, 7:04 PM IST
राजद ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ जिसके सीएमडी लालू यादव और तेजस्वी एमडी हैं : गिरिराज सिंह
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को विरोधियों पर खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दरअसल, राजद कोई पार्टी नहीं है। यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसके सीएमडी लालू यादव हैं और उन्होंने तेजस्वी यादव को एमडी नियुक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा बिहार में किसी यादव के पास योग्यता नहीं है, केवल लालू यादव के परिवार में ही योग्यता है, इसलिए ही उन्होंने तेजस्वी यादव को नियुक्त किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, यह परिवारवाद की पराकाष्ठा है।

कुंभ मेला से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा ,”यह देश का दुर्भाग्य है कि कुछ वोट के ठेकेदार मुसलमानों का वोट पाने के लिए, चाहे अखिलेश यादव की पार्टी हो, राहुल गांधी या लालू यादव की पार्टी हो, कुंभ के माध्यम से मुसलमानों को खुश करना चाहती हैं, मुसलमानों का वोट बटोरना चाहती हैं। ऐसे ही लोगों के कारण देश पहले ही भुगत चुका है। नादिरशाह का इतिहास लोगों को मालूम है कि वह भारत कैसे आया था। लेकिन, सनातनियों की संस्कृति इतनी मजबूत है कि जितने इस पर हमले होंगे उतना ही यह मजबूत होगा। जितना जिनको गाली देना है, गाली दें।”

उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि भारत के सनातनी अब एक हों। नहीं तो ये वोट के सौदागर चैन से नहीं रहने देंगे। बंटोगे तो कटोगे।

आम आदमी पार्टी से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, “आप में सारे भ्रष्टाचारियों की जमात खड़ी है। अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी को प्रोजेक्ट करना चाहते हैं और बिहारी को, पूर्वांचल को गाली दे रहे हैं, इस बार पता चल जाएगा। बांग्लादेशी और रोहिंग्या को यह वोट बैंक बनाकर जीतना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ जिस काम को सत्ता में आने के बाद शुरू किया है, उसे पूरा करेगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *