BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 01:22 AM
  • 37.73°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  2. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  3. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  4. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  5. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया किनारा
  7. दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है, अमेरिका को लेकर जयशंकर का बयान
  8. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  9. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  10. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  11. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे
  12. ‘पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद, पीओके पर होगी’, श्रीनगर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  13. जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर
  14. ‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील
  15. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’

राजनीतिक पार्टियां सत्ता में आते ही किसान विरोधी हो जाती हैं: अभिमन्यु कोहाड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 11:58 PM IST
राजनीतिक पार्टियां सत्ता में आते ही किसान विरोधी हो जाती हैं: अभिमन्यु कोहाड़
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

संगरूर। पंजाब मुख्यमंत्री भगवत मान के बयान जाओ करते रहो आंदोलन को लेकर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने खनौरी बॉर्डर पर मंगलवार को बड़ा बयान दिया है।

अभिमन्यु कोहाड़ ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि तमात राजनीतिक पार्टियां इस तरह का व्यवहार करती हैं। जब पार्टियां विपक्ष में होती हैं तो कुछ और कहती हैं। सत्ता में आने के बाद कुछ और कहती हैं। विपक्ष में होने पो वे हमेशा किसान हित की बात करेंगे। जैसे ही सत्ता में आते हैं वो किसान विरोधी हो जाते हैं। ये आज हमारे देश की राजनीति का चरित्र बन चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ किसान नेताओं को कल रात हिरासत में लिया गया है, वो निंदनीय है। इस तरह की कार्रवाई किसी भी राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा नहीं का जानी चाहिए। एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और केएमएम दोनों मोर्चे मांग करते हैं कि हिरासत में लिए गए किसान नेताओं को जल्द रिहा किया जाए।

सीएम के बयान से किसानों को झटका लगा है। इस पर उन्होंने कहा कि किसान अपनी लड़ाई किसी राजनीतिक पार्टी के दम पर नहीं लड़ रहे। किसान अपनी लड़ाई किसानों की ताकत के दम पर लड़ रहे हैं। किसान समाजिक तौर पर जितना एकजुट होता जाएगा ये लड़ाई उतनी मजबूत होती जाएगी।

पंजाब में किसानों की आत्महत्या के मामले पर अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि इस तरह के मामले सभी राज्यों में आ रहे हैं। पिछले एक से दो साल में महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के सबसे ज्यादा आकड़ें सामने आए हैं। कर्नाटक, हरियाणा और पंजाब से भी आत्महत्या के मामले आए हैं। पूरे देश में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। जिसके लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों की सरकारें जिम्मेदार हैं।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल किसानों से नहीं मिल रहे। इस पर उन्होंने हमारी मांगे केंद्र सरकार से हैं। एमएसपी लागू, कर्ज माफी समेत कई मुद्दों को लेकर हमारा आंदोलन एक साल से चल रहा है। केंद्र सरकार को हमारे मुद्दों का समाधान करना चाहिए। हमारी दो दौर की बातचीत हो चुकी है। अगली बातचीत 19 मार्च को होगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों के नेता एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं, सभी राजनीतिक लोगों की सोच एक जैसी है।s

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *