BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 मार्च 2025 07:22 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली एचसी के जज के घर कैश मिलने के मामले में पूर्व जस्टिस एसएन ढींगरा बोले- दर्ज होनी चाहिए एफआईआर
  2. कर्नाटक विधानसभा से छह महीने के लिए निलंबित हुए 18 भाजपा विधायक
  3. ‘अधिकारियों से 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहे मंत्री’, आतिशी का दिल्ली सरकार पर आरोप
  4. हार के बाद संगठन को फिर से खड़ा करना हमारी प्राथमिकता : सौरभ भारद्वाज
  5. राज्यसभा में न्यायाधीश के आवास से नकदी मिलने का मामला उठा
  6. राज्यसभा में आतंकवाद पर गरजे अमित शाह, ‘हमले के बाद हमने पाकिस्तान में घुसकर जवाब दिया’
  7. बेंगलुरु में आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक शुरू, संघ प्रमुख ने किया उद्घाटन
  8. ‘आप’ ने किए कई बड़े बदलाव, सौरभ भारद्वाज को बनाया गया दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष
  9. सीएम नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के कथित ‘अपमान’ का आरोप, राजद ने मांगा इस्तीफा
  10. राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार की हरकतों से बिहार शर्मसार हो रहा: रणविजय साहू
  11. पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप
  12. दिल्ली : यमुना खादर में डीडीए की टीम पहुंची, विधायक रविंदर नेगी ने लोगों के हक में की अपील
  13. पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर खुला, सीमेंट की दीवार हटी, ग्रामीणों में खुशी की लहर
  14. संसद में आज : लोकसभा में पास किया जाएगा बजट 2025-26, भाजपा ने जारी किया व्हिप
  15. आईपीएल 2025 : नया सीजन नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार, जानें कब और कहां देखें मैच

राज्य सरकार ने सीबीएसई पैटर्न को अपनाने का फैसला किया है : संजय उपाध्याय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 2:52 PM IST
राज्य सरकार ने सीबीएसई पैटर्न को अपनाने का फैसला किया है : संजय उपाध्याय
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय उपाध्याय ने शुक्रवार को महाराष्ट्र की शिक्षा नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई पैटर्न को अपनाने का फैसला किया है। इसके अलावा, नई शिक्षा नीति में स्थानीय भाषा और इतिहास को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने दिशा सालियान की मौत को लेकर उठ रहे सवालों पर भी राय रखी।

उपाध्याय ने कहा कि महाराष्ट्र के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में दूसरों की तुलना में कम सफल हो पाते हैं। इसका कारण यह है कि ज्यादातर परीक्षाएं सीबीएसई पैटर्न पर आधारित होती हैं।

उन्होंने बताया, “अगर हम इस पैटर्न को अपनाते हैं, तो हमारे बच्चे भी बाकी बच्चों की तरह आगे बढ़ सकेंगे। इससे उनका नुकसान नहीं होगा, बल्कि फायदा होगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि नई शिक्षा नीति में स्थानीय भाषा और इतिहास को जगह देने की बात है। पिछली किताबों में हमारा इतिहास लगभग गायब था। अब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि युवा पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के बारे में सही जानकारी मिले। यह हमारी प्राथमिकता है।

उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने अभी कुछ ठोस नहीं कहा है। शुरुआत से पहले आर्थिक तैयारी जरूरी है। सरकार ने सिर्फ इसकी जरूरत पर जोर दिया है। इसके बाद उन्होंने दिशा सालिया मामले का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “दिशा सालियान की मौत के समय कई बातें सामने आई थीं, लेकिन तब इसे दबा दिया गया। अब उनके पिता कोर्ट में अपनी बात रख रहे हैं। यह सख्त कार्रवाई का समय है।”

उपाध्याय ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनावी वादे तो बहुत किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। कांग्रेस विधायकों की सैलरी बढ़ाने को तैयार है, लेकिन जनता के हित को भूल गई। इससे लगता है कि उनके लिए जनता से ज्यादा खुद का हित अहम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *