BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 10 मार्च 2025 02:04 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  2. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  3. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  4. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  5. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  6. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  7. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  8. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  9. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी
  10. गुजरात: राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के
  11. कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं पार्टीं में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग : राशिद अल्वी
  12. पैसे का इंतजार करती रहीं दिल्ली की महिलाएं, सरकार ने दिया समिति का ‘झुनझुना’ : आतिशी
  13. मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : पीएम मोदी
  14. हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए
  15. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में 10 लखपति दीदियों से की बातचीत

राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं : अर्जुन राम मेघवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 5:39 PM IST
राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं : अर्जुन राम मेघवाल
Read Time:2 Minute, 26 Second

बीएनटी न्यूज़

बीकानेर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है क‍ि कांग्रेस के कुछ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले हुए हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वो क्या कहते हैं और क्या करते है, ये सब जानते है। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

मेघवाल ने कहा क‍ि राहुल गांधी की बातों को कांग्रेस वाले ही गंभीरता से नहीं लेते, इसल‍िए दूसरों को भी उनकी बातों पर ध्‍यान नहीं देना चाह‍िए। आरोप लगाने से पहले राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि वह क्या बोल रहे हैं।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रव‍िवार काे बीकानेर में आयोजित मजदूर संघ के दूसरे दिन के अधिवेशन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेल मंत्री के निर्देश पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ब‍िट्टू शन‍िवार को बीकानेर आए थे। बीकानेर में अधूरे पड़े रेलवे के कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। बीकानेर में रेलवे की कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है और इन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अलावा ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर मेघवाल ने बताया कि इस विषय पर जयपुर में एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई थी और इस बारे में विचार-विमर्श जारी है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे लेकर सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है। हमारी सरकार देश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता की भलाई के लिए प्रयासरत है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *