BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 17 मई 2025 03:41 AM
  • 35.85°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  2. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  3. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  4. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
  5. ‘कांग्रेस, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला
  6. पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
  7. कांग्रेस विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मांगे सबूत, रविंद्र नेगी बोले- कोथुर मंजुनाथ का बयान शर्मनाक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  9. सेना के शौर्य, वीरता और अतुलनीय साहस पर गर्व, देशभावना के साथ जुड़ी है तिरंगा यात्रा : ओम बिरला
  10. जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया : रक्षा मंत्री राजनाथ
  11. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  12. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  13. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  14. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  15. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’

राहुल गांधी पर एफआईआर करना ‘निम्न स्तर की राजनीति’ : इरफान अंसारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मई 2025, 10:31 PM IST
राहुल गांधी पर एफआईआर करना ‘निम्न स्तर की राजनीति’ : इरफान अंसारी
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। बिहार में कांग्रेस सांसद और संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पर झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला किया। अंसारी ने भाजपा पर ‘निम्न स्तर की राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अब पूरी तरह से बौखलाहट में काम कर रही है।

बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में इरफान अंसारी ने कहा, “भाजपा स्तरहीन राजनीति कर रही है। निम्न स्तर की राजनीति भाजपा के द्वारा की जा रही है। अब राहुल गांधी जैसे नेता, जो जनता की आवाज हैं और जनता के लिए लड़ते हैं, उन्हें आप एफआईआर दर्ज कर रोकना चाहते हैं? क्या कर लेंगे एफआईआर से? राहुल गांधी को डराना आपके बस की बात नहीं है।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वह भाजपा के दबाव में आकर इस तरह का कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का इतना बड़ा कलेजा कैसे हो गया? दाद देना पड़ेगा, आपने साहस कैसे कर लिया? आप जनता के वोट से मुख्यमंत्री बने हो और अब राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कर रहे हो? यह मन कितना बढ़ गया है, मैं यह मन तोड़ दूंगा। बिहार चुनाव में मैं खुद जाऊंगा, जब तक ये लोग बोरिया-बिस्तर समेट न लें, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।

वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दुनिया के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजने के फैसले पर अंसारी ने कहा, “जब भारत की बात आती है, जब संविधान की बात आती है, तो कांग्रेस और अन्य दल एक हो जाते हैं। लेकिन भाजपा कभी एक नहीं होती क्योंकि वह संविधान की दुश्मन हैं। आज हमें अपना पक्ष रखने विदेश जाना पड़ रहा है। सोचिए, हम कितने कमजोर हो गए हैं। इंदिरा गांधी के ज़माने में तो हमला होता था तो पाकिस्तान से उसका हिस्सा छीन लिया जाता था, बांग्लादेश उसका उदाहरण है। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में। आज हमें अपने देश की छवि बचाने के लिए विदेशों में अभियान चलाना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग डरने वाले नहीं हैं। जनता की अदालत में हम जवाब देंगे और भाजपा की साजिशों को बेनकाब करेंगे। एफआईआर और धमकी से कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। राहुल गांधी देश की आवाज हैं और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *