BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 02:35 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  2. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  3. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  4. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  5. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  6. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  7. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  8. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  9. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  10. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  11. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  12. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  13. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  14. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी
  15. भाजपा गौशाला से दुर्गंध फैलाती है, हम इत्र से सुगंध : अखिलेश

लालू यादव और चिराग पासवान के दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 1:50 AM IST
लालू यादव और चिराग पासवान के दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में राजनीतिक दलों की तरफ से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन जारी है। इसी बीच राजद के अध्यक्ष लालू यादव और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित सैकड़ों रोजेदार पहुंचे।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रमजान के पाक महीने में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में प्रदेश के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के रोजेदारों ने शिरकत की।

इस दावत-ए-इफ्तार के मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पार्टी के सांसद अरुण भारती, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, मंत्री मंगल पांडेय, विजय कुमार चौधरी, शीला मंडल, महेश्वर हजारी, लेसी सिंह, अशोक चौधरी ने हिस्सा लिया।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चादर और टोपी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की ओर से दावत-ए-इफ्तार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में रोजेदारों और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ गणमान्य लोगों और महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं ने शिरकत की। सभी मेहमानों का लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी ने स्वागत किया।

रोजेदारों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी, जिसमें नमाज पढ़ने की भी सुविधा थी। मौलाना हसीब एकरामुल हक ने नमाज अदा कराई। नमाज के पहले रोजे और रमजान की अहमियत को भी बताया गया और सामूहिक दुआ की गई।

लालू यादव और तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन साझी विरासत को मजबूती प्रदान करते हैं। इस मौके पर देश की तरक्की और लोगों में भाईचारा और मोहब्बत बनी रहे, इसके लिए दुआ की गई।

दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए अतिथियों का गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर इस्तकबाल किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *