BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 10:35 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

लुधियाना में 6 से 8 जनवरी तक सरकारी बसों की हड़ताल, एक लाख यात्री प्रभावित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 जनवरी 2025, 12:12 AM IST
लुधियाना में 6 से 8 जनवरी तक सरकारी बसों की हड़ताल, एक लाख यात्री प्रभावित
Read Time:3 Minute, 36 Second

बीएनटी न्यूज़

लुधियाना। पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल के चलते 6 से 8 जनवरी तक पनबस, पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की कुल 244 बसें बंद रहेंगी। इस हड़ताल के कारण करीब 1 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित होंगे। सरकारी बसों के बंद होने से लोग प्राइवेट बसों का सहारा लेने के लिए मजबूर होंगे, जिससे बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। साथ ही, सरकारी बसों की सेवा बंद होने से महिलाओं, कामकाजी पेशेवरों और विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, जो नियमित रूप से इन बसों का उपयोग करते हैं।

यह हड़ताल पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की अपील पर की जा रही है। यूनियन के प्रदेश रेशम सिंह गिल ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को लेकर सरकार के साथ लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। हमारी मुख्य मांग राज्य में बसों के ठेका प्रथा को समाप्त करना है। गिल ने बताया कि कर्मचारियों की अस्थाई नियुक्तियों को स्थाई करने, नई बसों की व्यवस्था और वेतन बढ़ाने की मांग भी की जा रही है।

एक रोडवेज कर्मचारी सतनाम सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए बताया, “हमारी हड़ताल का आज पहला दिन है। जब तक रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को माना नहीं जाएगा, हम ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे। जो भी कमियां हैं उनको दूर किया जाए।

इसके अलावा, रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी ट्रांसपोर्ट माफिया पर रोक लगाने और विभाग में सुधार के लिए भी संघर्षरत हैं। हड़ताल के दौरान, 7 जनवरी को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी एक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले रविवार को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी एसोसिएशन के चंडीगढ़ डिपो के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा था कि तीन दिनों तक लगभग तीन हजार बसों का चक्का जाम रहेगा।

गुरप्रीत सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा था कि उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना और 10 हजार नई बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करना शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो 7 जनवरी को वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करेंगे। इसके बाद भी अगर उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तब वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव करने का फैसला लेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *