BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 18 जून 2025 04:24 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘आतंकवाद के विरुद्ध समर्थन के लिए आभारी, नया अध्याय लिखने का स्वर्णिम अवसर’, साइप्रस में बोले पीएम मोदी
  2. पीलीभीत कार्यालय मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की समाजवादी पार्टी की याचिका
  3. दो चरणों में पूरी होगी जनगणना, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
  4. पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, कहा- विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं
  5. कांग्रेस नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ ने पुणे पुल हादसे के लिए प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार, जांच की उठाई मांग
  6. ओडिशा में हैजा का प्रकोप : नवीन पटनायक ने सरकार पर ‘लापरवाहीपूर्ण रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया
  7. विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान में छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय का दिया है आश्वासन : उमर अब्दुल्ला
  8. ‘इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द’, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
  9. नीलांबुर उपचुनाव महत्वपूर्ण, केरल में बदलाव की दिशा में पहले कदम का अवसर : प्रियंका गांधी
  10. साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत
  11. उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने पर उम्मीदवारों के चेहरे खिले
  12. यूएन में गाजा पर वोटिंग से भारत की दूरी पर बोले खेड़ा, यह सरकार के नैतिक पतन का जीता-जागता उदाहरण
  13. लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
  14. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
  15. न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी : अमित शाह

लुधियाना विधानसभा उपचुनाव बड़ी मार्जिन से जीतेंगे : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 जून 2025, 11:01 PM IST
लुधियाना विधानसभा उपचुनाव बड़ी मार्जिन से जीतेंगे : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दावा किया है कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर पार्टी का उम्मीदवार बड़ी मार्जिन से चुनाव जीतेगा। हम लोग इस सीट पर एकतरफा चुनाव जीतेंगे।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों में टक्कर है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने उम्मीदवार के प्रचार के लिए लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के हिसाब से लुधियाना पश्चिम सीट पर 19 जून को मतदान होगा।

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में दूर-दूर तक कोई टक्कर में नहीं है। हम लोग आसानी से चुनाव जीत लेंगे।

कांग्रेस में शामिल हुए अकाली दल के नेताओं पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जाहिर सी बात है कि इससे अकाली दल कमजोर होगा और कांग्रेस को पंजाब में मजबूती मिलेगी।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मीटिंग में हम लोगों ने कहा था कि यह सरकार की तानाशाही है। हमें रोडमैप बताएं कि वे करना क्या चाहते हैं। कौन-कौन से चुनाव कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “सरकार कह रही है कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से देश का पैसा बचेगा। अगर सरकार का मकसद पैसा बचाना है तो फिर प्रधानमंत्री के विमान के लिए लगभग 9,000 करोड़ रुपए खर्च करने की क्या जरूरत थी।”

उन्होंने कहा कि पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में है। जबकि, अगला लोकसभा चुनाव 2029 में होना है। सरकार बताए कि 2029 के लोकसभा चुनाव में क्या बदलाव किया जाएगा। अगर उपचुनाव की स्थिति बनी तो उसके लिए क्या व्यवस्था है। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लोकतंत्र के खिलाफ है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के मुताबिक चुने गए व्यक्ति को पांच साल तक रहना है। अगर बीच में चुनाव हुए तो चुने गए प्रतिनिधियों का क्या होगा? जिला परिषद के जो चुनाव होते हैं, उसका क्या होगा? ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब मौजूदा सांसदों के पास भी नहीं है। सरकार को इसके बारे में आम जनता से राय लेनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *