BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 06:09 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  2. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  3. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  4. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  5. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  6. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  7. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  8. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  9. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  10. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  11. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  12. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  13. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल
  14. हरियाणा लैंड स्कैम मामला: रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर ईडी की पूछताछ, कहा- जितने दिन भी बुलाएं हम जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
  15. देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: अमित शाह

वक्फ संशोधन विधेयक असंवैधानिक, अदालत से हमारे पक्ष में आएगा निर्णय : जूही सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 अप्रैल 2025, 10:05 PM IST
वक्फ संशोधन विधेयक असंवैधानिक, अदालत से हमारे पक्ष में आएगा निर्णय : जूही सिंह
Read Time:2 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रवक्ता जूही सिंह ने बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक को “असंवैधानिक” बताते हुए भरोसा जताया कि सुप्रीम कोर्ट से उनके पक्ष में निर्णय आएगा।

जूही सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से विशेष बातचीत में कहा कि सपा ने वक्फ संशोधन विधेयक का संसद में विरोध किया है। इसके खिलाफ बहुत से लोग अदालत में भी गए हैं। यह विधेयक असंवैधानिक है। इसमें बहुत सारी चीजें हैं जो मौलिक अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट से यह विधेयक रद्द हो जाएगा।

वक्फ संशोधन विधेयक पर पश्चिम बंगाल में जारी बवाल पर उन्होंने कहा कि यह विधेयक भाजपा द्वारा इसीलिए लाया गया था कि विपक्ष में “आपस में विद्वेष हो, हम अलगाव का शिकार हों, लड़े-भिड़ें।”

सपा प्रवक्ता ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारों को घेरते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है, नौकरी मिल नहीं रही है, महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिल रही। अभी बनारस में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। इस तरह की घटना पर पर्दा डालने के लिए बिल लाया गया है।

जूही सिंह ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि ‘इंडिया’ ब्लॉक वहां बेरोजगारी और विकास का मुद्दा उठाएगा। पुल गिर जाते हैं, पुल गायब हो जाते हैं, सड़कें नहीं हैं, नियुक्तियां भी नहीं हैं, पलायन हो रहा है। ये महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन में बैठकर तय किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *