BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 07:57 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर जेपीसी की भूमिका अहम : वीके सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 दिसंबर 2024, 2:59 PM IST
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर जेपीसी की भूमिका अहम : वीके सिंह
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

जोधपुर। पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने जोधपुर पहुंचे। इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन पर अपने विचार रखे।

जनरल वीके सिंह ने कहा कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” के विचार पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ है और इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में इस मुद्दे पर गहन मंथन किया गया था। इस विचार पर कार्य करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया गया है।

जनरल वीके सिंह ने आगे कहा कि अब एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित की गई है, जो इस विचार को कार्यान्वित करने की प्रक्रिया पर विचार करेगी। यह समिति यह तय करेगी कि इसे कैसे लागू किया जा सकता है और किस प्रकार से इसे प्रारंभ किया जाएगा। इस पहल से भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रिया को और भी सशक्त किया जा सकता है।

आपको बताते चलें, ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक पर विचार के लिए संसद ने 39 सदस्यीय संयुक्त समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद पीपी चौधरी करेंगे। समिति के 39 सदस्यों में भाजपा के 16, कांग्रेस के पांच, सपा, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के दो-दो तथा शिवसेना, तेदेपा, जदयू, रालोद, लोजपा (रामविलास), जन सेना पार्टी, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-(सपा), माकपा, आप, बीजद और वाईएसआरसीपी के एक-एक सदस्य शामिल हैं।

इससे पहले कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने निचलने सदन में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के विचार के लिए भेजे जाने का प्रस्ताव रखा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *