BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 04:33 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

विपक्षी दलों के लोग मानसिक तौर पर बीमार हैं : केशव प्रसाद मौर्य

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 9:08 PM IST
विपक्षी दलों के लोग मानसिक तौर पर बीमार हैं : केशव प्रसाद मौर्य
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहने पर समूचे विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तीनों का बयान हिंदुओं, श्रद्धालुओं और महाकुंभ के खिलाफ है।

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के लोग मानसिक तौर पर बीमार हैं। वे सभी अपना इलाज करवाएं। लोगों की आस्था को जो चोट पहुंचाने का काम किया गया है, उसके लिए पूरे देश से माफी मांगें। उन्हें श्रद्धालुओं और प्रदेश की जनता से भी क्षमा मांगनी चाहिए। इन्हें मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति की सजा पहले ही मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहा है, एक प्रकार से अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का समर्थन करके उस बयान को दोहराने का काम किया है, जो ऐसी धारणा और कामना करते हैं, उनका भी वही हाल होगा। समाजवादी पार्टी यूपी में समाप्तवादी पार्टी होगी। यहां कांग्रेस का अता-पता नहीं लगेगा। इस बार पश्चिम बंगाल में भी कमल का फूल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि संगम का जल स्नान करने योग्य है। दुष्प्रचार करना, अफवाह फैलाना, किसी अनहोनी का इंतजार करना, यह अखिलेश यादव एंड कंपनी की कोशिश है। जनता उसे समझ रही है। जनता का जनसागर प्रयाग में लगातार उमड़ रहा है। उनकी सेवा करने का काम सरकार कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता और मेला प्रशासन भी सेवा में जुटे हैं।

उन्होंने नेता विरोधी दल को सदन से निकाले जाने पर कहा कि सभापति के निर्देश का पालन करना हर सदस्य का दायित्व होता है। वो चाहे जिस पद पर हो, उन्होंने इंगित करने के बावजूद सदन का त्याग नहीं किया। उनके आचरण से पूरे सदन को चोट पहुंची है। इस प्रकार का आचरण किसी भी सदस्य को शोभा नहीं देता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *