BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 12:52 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ रहा : गजेंद्र सिंह शेखावत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जनवरी 2025, 10:33 PM IST
विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ रहा :  गजेंद्र सिंह शेखावत
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

जोधपुर। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाली के 300 करोड़ वाले प्रोजेक्ट और पर्यटन क्षेत्र में हो रही विकास गाथा का जिक्र किया। दावा किया कि पर्यटकों की बढ़ती तादाद के चलते इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत में पर्यटन क्षेत्र में बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नए पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि पर्यटन के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक दबाव न पड़े।

शेखावत ने यह भी कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में हो रही वृद्धि के कारण दुनियाभर में भारत के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार अब नए पर्यटक स्थलों के विकास पर जोर दे रही है ताकि मौजूदा पर्यटन केंद्रों पर दबाव कम किया जा सके। इस संदर्भ में उन्होंने पाली में 300 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देने की जानकारी दी।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि बढ़ते पर्यटकों के दबाव के कारण उत्पन्न होने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाए।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सभी को संकल्प लेना है कि भारत को मजबूत राष्ट्र बनाएं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने जो तेज़ी से अपनी बुनियादी ढांचा का विकास किया है, वह सराहनीय है। इसी प्रकार, भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था में भी जिस तेज़ी से प्रगति की है, वह पूरी दुनिया के लिए एक चमत्कार की तरह देखा जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि अब पूरी दुनिया की नजरें भारत पर हैं, और लोग भारत को जानने, समझने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा कि यह वैश्विक रुचि आने वाले समय में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के रूप में देखने को मिलेगी। भारत में बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और सरकार के लगातार प्रयासों के कारण बहुत से लोग अब गरीबी से बाहर निकलकर मध्यम वर्ग में शामिल हो रहे हैं। इन लोगों के लिए अब अपने देश के भीतर घूमना और विभिन्न धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों को देखना एक नई रुचि का विषय बन चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *