BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 04:23 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2025, 9:33 AM IST
वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

वृंदावन। उत्तर प्रदेश के वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में इस वर्ष होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां सात प्रकार की होलियों के रंगों में श्रद्धालु पूरी मस्ती में झूमते नजर आए। मंदिर में विशेष रूप से देवकीनंदन महाराज ने हाइड्रॉलिक पिचकारी से टेसू के रंग बरसाए, जिससे मंदिर प्रांगण में केसरिया छटा फैल गई।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु राधा और कृष्ण के स्वरूपों के साथ नाचते-गाते हुए होली के रंगों में रंगे दिखाई दिए। उन्होंने गोप-ग्वाल की परंपरा को साकार करते हुए द्वापर युग का अहसास कराया।

देवकीनंदन महाराज ने राधा-कृष्ण विग्रह को गुलाल लगाकर इस पावन पर्व की शुरुआत की। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में देश भर से आए श्रद्धालुओं के बीच गुलाल उड़ने लगा।

मंदिर प्रांगण में बने मंच पर लोक कलाकारों ने ब्रज की प्रसिद्ध ‘होरी रे रसिया’ का गायन किया, जिसने श्रद्धालुओं को एक अद्वितीय भक्ति अनुभव प्रदान किया। इस मौके पर राधा और कृष्ण के स्वरूपों के साथ गोपी-ग्वाल बनकर कलाकारों ने कृष्ण लीला का सुंदर मंचन किया, जिसमें हास-परिहास और आनंद का अद्भुत मिश्रण था। देवकीनंदन महाराज ने भक्तों में लड्डू-जलेबी लुटाए।

वहीं, लठामार होली के बाद फूलों की होली खेली गई। मधुर भजनों और होली के गीतों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं पर उड़ते रंग-बिरंगे गुलाल ने सतरंगी छटा बिखेर दी।

देवकीनंदन महाराज ने भक्तों पर हाइड्रॉलिक पिचकारी से टेसू का रंग डाला, जिसमें भीगते श्रद्धालुओं ने राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए ब्रज की होली मनाई। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि होली हमारा सनातनी त्योहार है, शराब आदि का नशा करके इसके सम्मान को खराब न करें। सनातनी त्योहारों, तीर्थों और परंपराओं की सुरक्षा के लिए सनातन बोर्ड बनवाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण एवं स्वच्छ यमुना ब्रजवासियों का अधिकार है, हम इसके लिए प्रयास करते रहेंगे। मंदिर सचिव विजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

मंदिर प्रबंधन की ओर से इस दौरान सभी श्रद्धालुओं से नशामुक्त होकर होली मनाने की अपील की गई, ताकि होली का यह पावन पर्व समर्पण और भक्ति के साथ मनाया जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *