BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 04:25 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

शादी के बंधन में बंधे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मार्च 2025, 8:34 PM IST
शादी के बंधन में बंधे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरु। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी से संबंधित कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। उन्होंने चेन्नई की मशहूर सिंगर और भरतनाट्यम डांसर शिवश्री स्कंदप्रसाद से शादी की है। उनके शादी समारोह में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई, प्रताप सिम्हा और अमित मालवीय समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। शादी समारोह में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था।

शिवश्री ने शास्त्र विश्वविद्यालय से बायोइंजीनियरिंग में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने चेन्नई विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में एमए की डिग्री हासिल की। शिवश्री का अपना यूट्यूब चैनल भी है, जिसके दो लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिवश्री की कला से प्रभावित होकर उनकी तारीफ कर चुके हैं। साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके गाने की तारीफ किए जाने के बाद वह सुर्खियों में आई थीं। शिवश्री एक संगीत प्रेमी परिवार से आती हैं। उन्होंने ए.एस. मुरली से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली थी। वह देशभर में कई जगहों पर अपनी कला का जलवा बिखेर चुकी हैं। वह डेनमार्क और दक्षिण अफ्रीका में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 9 मार्च को बेंगलुरु के गायत्री विहार पैलेस ग्राउंड में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जारी हैं। इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

तेजस्वी सूर्या भाजपा के तेजतर्रार नेताओं की फेहरिस्त में शुमार हैं, जो अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वह कई बार अपने राजनीतिक विरोधियों को माकूल जवाब देते नजर आए हैं।

उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया था। इसके बाद 2019 में बेंगलुरु दक्षिण से भारी मतों से विजयी हुए थे। वह सबसे कम उम्र में सांसद बनने वालों की सूची में शामिल हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *