BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 02:20 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

शाहनवाज हुसैन ने साधा अरशद मदनी पर निशाना, कहा- पाकिस्तान के लिए पानी ही नहीं, हवा भी बंद करेंगे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मई 2025, 10:12 PM IST
शाहनवाज हुसैन ने साधा अरशद मदनी पर निशाना, कहा- पाकिस्तान के लिए पानी ही नहीं, हवा भी बंद करेंगे
Read Time:3 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना अरशद मदनी के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि निलंबित होने के बाद पाकिस्तान की वकालत करते हुए कहा था कि पानी रोकना ठीक नहीं है। मदनी के इस बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी तो सिर्फ पानी रोका है, भारत आगे पाकिस्तान की हवा रोकेगा।

मंगलवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मदनी के बयान की मैं निंदा करता हूं। यह बहुत ही आपत्तिजनक बयान है। पाकिस्तान खून-खराबा कर सकता है और हम उनका पानी भी नहीं रोक सकते। जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दिए गए बयान से मुस्लिम समुदाय में भी गुस्सा है। पाकिस्तान ने जो हरकत की है, यह हमला सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि, यहां के लोगों की रूह पर हमला था। जिस तरह से धर्म पूछकर हमारे लोगों को मारा गया। आतंकवादियों का एक ही मकसद था कि भारत में रहने वाले हिन्दू-मुसलमानों को बांटा जाए। लेकिन, देश एकसाथ खड़ा है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा। लेकिन, मदनी कह रहे हैं कि अभी पाकिस्तान का पानी नहीं रोकना चाहिए। युद्ध नहीं होना चाहिए, और अमन-चैन शांति बनी रहनी चाहिए। क्या उन्होंने कभी आतंकवादियों का विरोध किया?

यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय की ओर से राफेल का मजाक बनाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। पाकिस्तान ने धर्म के आधार पर बांटने की साजिश रची। कांग्रेस का दावा होता है कि वह सरकार के साथ हैं। लेकिन, इनके नेता कहते हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा जाता है। अजय राय राफेल को खिलौना बता रहे हैं, हमारे राफेल का मजाक तो पाकिस्तान उड़ाता है। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। हमारे राफेल का मजाक बनाकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है? देश में कांग्रेस को लेकर गुस्सा है।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस देश के साथ खड़ी रहे नहीं तो देश की जनता सबक सिखाएगी।

7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को जिस भाषा में जवाब देना है उसकी तैयारी चल रही है। देश को अपने पीएम पर भरोसा है और देश एकजुट होकर तैयार है। मॉक ड्रिल इसकी एक तैयारी है, ताकि दुश्मन कोई नापाक हरकत करें तो उसके लिए कैसे तैयार रहना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *